कुंदरू

 कुंदरी को अन्य प्रदेशों में कुंदरू नाम से जाना जाता है बिहार का यह काफी फेमस सब्जी है जो सालों भर बाजार में मिलता है घर के किचन गार्डन में भी लोग इसे लगाते है। व्यावसायिक रूप से भी इसकी खेती की जाती है। नदी के किनारे वाले इलाकों में यह खूब उपजता है। बलुआ मिट्टी इसके लिए सबसे ज्यादा बेहतर है। जमीन में इसका बीज नहीं बल्कि डंठल लगाया जाता है वहीं धीरे-धीरे विस्तृत होकर बड़ी लताओं का रूप ले लेता है एक बार लगाने के बाद कई वर्षों तक यह फल देता है। बरसात के सीजन में यही एकमात्र सब्जी है जिसके ऊपर जल जमाव का ज्यादा असर नहीं पड़ता और खूब ज्यादा उत्पादन होता है। कुंदरू इसका शुद्ध नाम है पर बिहार में अपभ्रंशित होकर कुदरी के नाम से जाना जाता है। भुजिया सब्जी अचार के रूप में इसका प्रयोग किया जाता है सबसे ज्यादा फेमस इसकी भुजिया है इसका टेस्ट बेस्ट होता है। बिहार में जिन इलाकों में पान की खेती की जाती है वहां पान के साथ ही साथ कुंदरू को भी लगाया जाता है। एक ही मचान पर दोनों को उपजा लिया जाता है। आम दिनों बाजार में यह 30 से ₹40 किलो के दर पर खुदरा मूल्य में उपलब्ध होता है पर बरसात के दिनों में जब सब्जियों की किल्लत हो जाती है तो यह ऊंची कीमत पर भी मिलता है। कच्चे में भी इसका टेस्ट मीठा होता है इसलिए लोग इसे कच्चा भी खाना पसंद करते हैं। पूरे बिहार में इसकी खेती होती है पर खासकर जिन इलाकों में नदी का तटीय इलाका है वहां इस व्यावसायिक रूप में उपजाया जाता है इसकी देसी प्रजाति ही ज्यादा फेमस है।जिन लोगों को डायबिटीज है उनके लिए कुंदरू की सब्जी का सेवन बहुत फायदेमंद है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स लेवल कम होने के कारण कुंदरू ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। डायबिटीज के मरीजों को कुंदरू की सब्जी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजह घटाने की सोच रहे हैं तो कुंदरू की सब्जी का सेवन शुरू कर दें। कुंदरू में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसे खाने से जल्दी भूख नहीं लगती, जिसके कारण वजन कंट्रोल में रहता है।एनीमिया के शिकार लोगों को कुंदरू का सेवन जरूर करना चाहिए। आयरन की कमी से शरीर में कमजोरी, थकान और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कुंदरू में मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने में सहायक है। कुंदरू शरीर में खून बढ़ाने में मदद करता है एनीमिया से बचाव होता है।कुंदरू में फाइबर अधिक मात्रा में होता है जिससे ये भोजन को पचाने में सहायक है। अगर आप अपच या कब्ज से परेशान रहते हैं तो कुंदरू की सब्जी खाने से आपको फायदा मिलेगा। बवासीर औरगैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग में भी कुंदरू का सेवन फायदेमंद है।

Comments

Popular posts from this blog

फूल गोभी / Cauliflower

मूली के पत्तों का साग / Radish's leaf

मूली