Posts

Showing posts from February, 2022

पालक

  पालक से करें पथरी,रक्ताल्पता ,थायराईड की चिकित्सा _____________ पालक एक पत्तेदार सब्जी है जो अपने स्वास्थ्यकारी गुणों के कारण सारे भारत में उपयोग की जाती है|पालक में कई तरह के विटामिन्स के अलावा प्रोटीन.सोडियम,केल्सियम ,क्लोरीन और रेशा पाया जाता है|इसमें पाया जाने वाला लोह तत्व और रायबो फ्लेविन चिकित्सीय दृष्टी से महत्वपूर्ण हैं| पालक विटामिन K, विटामिन A (करोटेनॉइड्स के रूप में), मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, एमिनो एसिड तथा फोलिक एसिड फोलेट, कॉपर, विटामिन B2, विटामिन B6, विटामिन E, कैल्शियम, पोटैशियम, और विटामिन C का अति उत्कृष्ट स्त्रोत है। कच्चा पालक खाने से कड़वा और खारा ज़रूर लगता है, परन्तु ये गुणकारी होता है। गुणों के मामले में पालक का शाक सब शाकों से बढ़ चढ़कर है। इसका रस यदि पीने में अच्छा न लगे तो इसके रस में आटा गूंथकर रोटी बनाकर खानी चाहिए। पालक रक्त में लाल कण बढ़ाता है। कब्ज दूर करता है। पालक, दाल व् अन्य सब्जियों के साथ खाएं। पालक की प्रकृति। पालक की प्रकृति पाचक, तर और ठंडी है। पालक में दालचीनी डालने से इसकी प्रकृति बदल जाती है, और पालक को पकाने से भी इसके गुण ...

घिया /लोकी

  घिया के अनमोल फायदे – 1 ताजगी – लौकी को हल्की सब्जियों में गिना जाता है। इसे खाने से पेट में भारीपन नहीं रहता, बल्कि यह शरीर में ताजगी बनाए रखने में सहायक है। प्रतिदिन तरोताजा बने रहने के लिए, नमक या मसाले डालकर लौकी का जूस पीना कारगर उपाय है 2 वजन कम – लौकी का सबसे बड़ा फायदा है, कि यह आपका वजन बहुत जल्दी कम करने में सहायक होती है। इसलिए इसे उबालकर नमक के साथ खाया जाता है, या फिर इसका जूस पिया जाता है। 3 पाचन – लौकी पाचन संबंधी समस्याओं का उत्तम इलाज है, साथ ही यह एसिडिटी में भी लाभप्रद है। लौकी को अपने भोजन में शामिल करने से पाचन क्रिया को बेहतर किया जा सकता है। 4 डाइबि ‍ टीज – डाइबिटीज के मरीजों के लिए लौकी का सेवन एक प्रभावकारी उपाय है। डाइबि ‍ टीज में खाली पेट लौकी का सेवन करना बेहतर होगा। आप चाहें तो लौकी का जूस पी सकते हैं। 5 यूरिनरी डिसऑर्डर – यूरिनरी डिऑर्डर अर्थात मूत्र संबंधी समस्याओं में भी लौकी बेहतर कारगर उपाय है। यह शरीर में सोडियम की अधि ‍ कता को कम करने में सहायक है, जो यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है। 6 नैचुरल ग्लो – लौकी का प्रतिदिन सेवन करने से त्वचा में प्राक...

चकुंदर

  चुकंदर का रंग देखकर ही कई लोग इसे सेहत के लिए फायदेमंद बताते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर न केवल चेहरे को चमकदार बनाता है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य फायदे हैं, जिसके बारे में नीचे पूरी जानकरी दी जा रही है। चुकंदर खाना स्वास्थ्य के नजरिए से बेहद फायदेमंद होता है. कुछ लोग जहां सलाद के रूप में चुकंदर का सेवन करना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसे जूस के रूप में अपनी डाइट में शामिल करते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे है कि चुकंदर खाने से ऐसी कौन से बीमारियां हैं, जो आपसे कोसों दूर रहती हैं. चुकंदर खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है और आपका शुगर लेवल भी सही रहता है. चुकंदर में मौजूद आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फास्फोरस आपके शरीर को ताकत तो देते ही हैं साथी ही आपको बीमारियों से भी दूर रखते हैं.| 1. कैंसर से बचाता है चुकंदर चुकंदर खाने से कैंसर होने का खतरा भी कई गुना तक कम हो जाता है। दरअसल चुकंदर में कैंसर को जन्म देने वाली कोशिकाओं को नष्ट करने का गुण पाया जाता है। इसके साथ-साथ एक वैज्ञानिक अध्ययन में यह भी देखा गया कि चुकंदर खाने से प्रोस्टेट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी खत्म हो ...

चौलाई साग

  चौलाई जानते हैं क्या ? कभी खायी हैं ? अगर खायी हैं तो क्या आप जानते हैं इस सब्जी नुमा औषिधि के बारे में। इसके गुण जान लेने के बाद आप दोबारा इसकी दाल या साग देखेंगे तो खाए बिना रह नहीं पाएंगे। हरे पत्ते की सब्जी स्वास्थ्य के लिये बहुत ही लाभ कारी होती हैं। चौलाई यानी कि Amaranth जिसका अर्थ ही होता है लम्बी आयु देने वाला. इन हरे पत्ते की सब्जियों को यदि रोजाना के खाने के साथ प्रयोग किया जाय तो शरीर में होने वाले विटामिन्स की कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है। हरी पत्तेदार सब्जी में चौलाई का मुख्य स्थान है। चौलाई दो तरह की होती है ,एक सामान्य हरे पत्तों वाली दूसरी लाल पत्तों वाली। यह कफ और पित्त का नाश करती है जिससे रक्त विकार दूर होते हैं। पेट और कब्ज के लिए चौलाई का साग बहुत उत्तम माना जाता है। चौलाई की सब्जी का नियमित सेवन करने से वात, रक्त व त्वचा विकार दूर होते हैं। सबसे बडा गुण सभी प्रकार के विषों का निवारण करना है, इसलिए इसे विषदन नाम दिया गया है। इसके डंठल और पत्तों में पौष्टिक तत्वों की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। पेट और कब्ज के लिए चौलाई बहुत उत्तम मानी जाती है। इसे ह...