पोई ( भारतीय पालक , उपोदीका ) | Indian Spinach
पोईशाक (Malabar Spinach) नियमित खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, यह न सिर्फ शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है बल्कि इससे दिल और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं पोई या पोयसाग या बचलू ; वैज्ञानिक नाम : बेसेला अल्बा / BASELLA_ALBA एक सदाबहार लता है। इसकी पत्तियाँ मोटी, मांसल तथा हरी होतीं हैं जिनका शाक-सब्जी के रूप में उपयोग किया जाता है। यह प्राकृतिक रूप से उगती हैै तथा वृक्षों और झाड़ियोंं का सहारा लेकर ऊपर चढ जाती है। इसके फल मकोय केे फलों जैसे दिखते हैैं जो पकने पर गाढ़े जामुनी रंग के हो जातेे है। इन पके फलों सेे गुलाबी आभाा लिये वाल रंग का रस निकलता है। विभिन्न भाषाओं में नाम संस्कृत : उपोदिका, पोतकी, मालवा, अमृतवल्लरी मराठी मायाल, मयालभाजी, बेलबोंडी, बेलगोंड गुजराती पोथिनी बेल, पोई। बंगाली पुंईशाक, रक्तपोई पोई ( भारतीय पालक , उपोदीका ) इसमें 3 गुना विटामिन C और आयरन भी बहुत ज्यादा होता है | खून बहुत तेजी से बढ़ाता है | यह एक बार कहीं लग गए तो पुरे साल लगी रहती है | 100 ग्राम पोई में 35 ग्राम से ज...