पोई ( भारतीय पालक , उपोदीका ) | Indian Spinach

   पोईशाक (Malabar Spinach) नियमित खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, यह न सिर्फ शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है बल्कि इससे दिल और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं

 पोई या पोयसाग या बचलू ; वैज्ञानिक नाम : बेसेला अल्बा /    BASELLA_ALBA एक सदाबहार लता है। इसकी पत्तियाँ मोटी, मांसल तथा हरी होतीं हैं जिनका शाक-सब्जी के रूप में उपयोग किया जाता है। यह प्राकृतिक रूप से उगती हैै तथा वृक्षों और झाड़ियोंं का सहारा लेकर ऊपर चढ जाती है। इसके फल मकोय केे फलों जैसे दिखते हैैं जो पकने पर गाढ़े जामुनी रंग के हो जातेे है। इन पके फलों सेे गुलाबी आभाा लिये वाल रंग का रस निकलता है।

विभिन्न भाषाओं में नाम

  • संस्कृत:    उपोदिका,    पोतकी, मालवा, अमृतवल्लरी
  • मराठी मायाल, मयालभाजी, बेलबोंडी, बेलगोंड
  • गुजराती पोथिनी बेल, पोई।
  • बंगाली पुंईशाक, रक्तपोई  

पोई  ( भारतीय पालक , उपोदीका )

  • इसमें 3 गुना विटामिन C और आयरन भी बहुत ज्यादा होता है | खून बहुत तेजी से बढ़ाता है | 
  • यह एक बार कहीं लग गए तो पुरे साल लगी रहती है | 
  • 100 ग्राम पोई में 35 ग्राम से ज्यादा मैग्नीशियम होता है | 
  • पोई के पकोड़े बड़े मजेदार होते है | 


सुश्रुत ऋषि कहते है | 

  • यह खाने में स्वादिष्ट और मीठा है | 
  • यह वृष्य है | 
  • यह वात ,पित्त और नशा को खत्म करता है | 
  • यह सनिग्ध है | 
  • पेशाब की मात्रा बढ़ाता है | 
  • यह ठंडी है और दिमाग को ताकत देती है | 
  • दिमाग कोई ठंडा रखती है |  


चरक सूत्र स्थान 2 /32 

  • इसको दही के साथ लो (जैसे रायता लेते है )
  • या पोई की सब्जी को दही के साथ खाओ , इसको घी में बनाओ | घी में बनाने से इसकी ताकत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है | 

  • यह नशे को खत्म करती है और शरीर की ताकत वापिस लाती है | 
  • सभी शराब उष्ण है ,इस से पित बढ़ती है और उस से नपुंसकता आती है  और पोई उसे सही करती है | 
  • यह सर्गुण (पेट साफ़ करने वाली ) है और सनिग्ध है | 
  • इसके उपयोग से इच्छा शक्ति बढ़ती है | 
  • नशा करना या नशा छोड़ना दिमाग का खेल है | Meditation बहुत कारगर चीज़ है इसके लिए | 

ह्रदय रोगों में लाभदायक
पुई साग फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है. यह शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह ब्लड फ्लो को सुधारता है, और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है. वहीं इसमें पाए जाने वाले पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं

आयरन की कमी होगी पूरी
आयरन रेल ब्लड सेल के उचित उत्पादन का एक महत्वपूर्ण तत्व है. आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन उत्पादन को नुकसान पहुंचा सकता है, जिसकी वजह से एनीमिया की चपेट में आ सकते हैं. वहीं पुई साग आयरन से भरपूर होता है. इसके सेवन से न सिर्फ आयरन की कमी पूरी होती है बल्कि एनीमिया जैसी बीमारी से भी खुद को बचा सकते हैं.

हड्डियां होंगी मजबूत
पुई साग मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होता है. यह दोनों पोषक तत्व हड्डियों के लिए जरूरी होते हैं. ऐसे में इसके नियमित सेवन से आप हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं. इसके अलावा यह विटामिन सी का भी प्रमुख स्त्रोत होता है, जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करने के लिए बेहद जरूरी है. स्ट्रांग इम्यूनिटी किसी भी बीमारी से लड़ने में मदद करती है.

अनिद्रा दूर भगाए
अगर आपको रात में देर से नींद आती है या फिर अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं तो पुई साग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. पुई साग में नींद को बेहतर बनाने की क्षमता है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम और जिंक दोनों ही भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं

Comments

Popular posts from this blog

फूल गोभी / Cauliflower

मूली के पत्तों का साग / Radish's leaf

मूली