Posts

Showing posts from January, 2022

मधुमेह में रामबाण सिद्ध होती हैं ये सब्जिया।

  मधुमेह रोग ऐसा भयंकर रोग हैं जिसमे कुछ भी खाना पीना हो तो बहुत सोचना पड़ता हैं के क्या खाए क्या ना खाए। ऐसे में कुछ ऐसी सब्जिया हैं जिनका सेवन मधुमेह के लिहाज से सही तो हैं ही बल्कि इसके सेवन से मधुमेह रोग को कंट्रोल करने में बहुत मदद मिलती हैं। अपने नित्य भोजन में ज़रूर शामिल करे। आइये जाने इन सब्जियों के बारे में जो मधुमेह का दमन करती हैं। टमाटर Tomato मधुमेह में टमाटर बहुत लाभदायक हैं। टमाटर की खटाई शरीर में शर्करा की मात्रा घटाती हैं। मूत्र में शक्कर जाना धीरे धीरे कम हो जाती हैं। खीरा Cucumber प्रतिदिन खीरे की सलाद बनाकर खाने और 100 ग्राम खीरे का रस सुबह शाम पीने से बहुत लाभ होता हैं। लौकी Gourd मधुमेह में लौकी बहुत लाभ करती हैं। सब्जी, सलाद के रूप में कच्ची लौकी खा सकते हैं। सुबह खाली पेट लौकी का रस पीना मधुमेह में बहुत लाभदायक हैं। लौकी के रस में थोड़ा सेंधा नमक मिला कर पिए। करेला Bitter gourd करेला अग्नाशय को उत्तेजित कर इन्सुलिन के स्त्राव को बढ़ाता हैं। करेले में इन्सुलिन प्रयाप्त मात्रा में होती हैं। यह इन्सुलिन मूत्र एवं रक्त दोनों ही की शर्करा को नियंत्रित रखने में समर्थ...