हरी सब्जी का सेवन,डायबिटीज, हार्ट और एनिमिया रोगियों के लिए लाभदायक
स्वस्थ रहना चाहते हैं और बीमारियों से शरीर को दूर रखना चाहते हैं तो परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है 1.खून की कमी की करता है पूर्ती इसमें विटामिन बी, विटामिन सी और आयरन की मात्रा भरपूर होती है। इसके सेवन से एनीमिया की कमी दूर हो जाती है, वहीं ये थकान, बॉडी पेन जैसी अन्य समस्यायों को दूर करने में भी मदद करती है। 2.हार्ट की सेहत को रखता है स्वस्थ इसमें नैचुरली रूप से एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत को स्वस्थ रखते हैं। यदि आप हार्ट अटैक के खतरे से बचाव करना चाहते हैं तो परवल को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं। 3.पाचन क्षमता को रखता है स्वस्थ इसमें कुछ ऐसे कण पाए जाते हैं जो आंत में फ़ूड कणों को तोड़ने में काफी ज्यादा असरदार साबित होते हैं, इसलिए पाचन क्षमता को मजबूत बना के रखने के लिए परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। 4.डायबिटीज को करता है नियंत्रित इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म में सुधार करे हाई ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है। इसमें एंटी ग्लाइसेमिक जैसे कई सारे गुड़ प्रचुर मात्रा...