Posts

Showing posts from January, 2021

सफ़ेद पेठा

संस्कृत में इसे वृहत फल कहते है जिसका मतलब है बड़ा फल  तासीर  कच्चा पेठा ठंडा , गुरु ,कफकारी ,पित्तनाशक ,वृष्य ,बलकारी होता है परन्तु जैसे जैसे बड़ा होता है उतना काम ठंडा और हल्का हो जायेगा |  पक्का पेठा त्रिदोषनाशक होता है |  उपयोग  जिनको बार बार भूख लगती है वो पेठे की मिठाई खाएं | मिठाई बनाने से पहले इसे ३-४ दिन चुने के पानी में रखते है |  दिमाग को ताकत देता है और बीमारयों में काम आता है जैसे मिर्गी ,अवसाद (डिप्रेशन), OCD , हिस्टीरिया  इत्यादि  इसमें रुक्षांश होते है और कब्ज को दूर करता है |  सावधानी  जिनको साइनस है या छींके आती है वो न ले | 

गाजर | Carrot

प्रकृति   गाजर एक संस्कृत शब्द है |  यह लघु और उष्ण होता है , यह उष्ण होने के बावजूद पित्त नहीं बढ़ाता |  यह वात ,पित्त ,कफ तीनो का शमन करती है |  यह दीपन पाचन का काम करती है |  यह वायु का अनुलोमन करती है अर्थात अगर वायु बिगड़ी हुई है तो गाजर खाएं |  जिनको मंदाग्नि के रोग है जैसे भूख ना लगना , खाते ही गैस भर जाना , पाइल्स , लूज मोशन , रक्तपित्त के रोगों में उपयोगी है |  ब्लीडिंग वाले रोगों में उपयोगी है |  वात और कफ के रोगों में उपयोगी है , उपयोग और फायदे  अगर श्वास के रोग है जैसे दमा ,अस्थमा , ब्रोंकिट्स ,बहुत ज्यादा कफ होना ,बार बार खासी होना इत्यादि में गाजर या गाजर का जूस या गाजर से बनी चीज़ें ले |  गाजर वाजीकारक है |  जिनको पथरी है ,ये पथरी को तोड़ने में भी सहायक है |  अगर मासिक स्त्राव बहुत कम है तो उपयोगी है |  अगर गर्भाशय कमजोर या ढीला हो गया है तो उसको ताकत देगा |  ये आँखों के लिए,  भी अच्छी है क्योंकि यह मज्जा धातु को पोषण देती है |  दिमाग की कमजोरी के लिए भी अच्छी है |  रक्त विकार में उपयोगी...

हरे शाक | Green Vegetable

 भाव प्रकाश क्या कहते है हरे पतों की सब्जियों के बारे में ? हरे शाक शरीर में ब्लॉकेज पैदा करते है और पचने में भारी होते है |  यह रूखी है और मल मूत्र को ज्यादा मात्रा में बाहर निकलता है |  शुरू में यह पेट साफ करती है और बाद में कब्ज करती है |  यह हड्डियों के लिए अच्छी है | जब जब शरीर में वायु बढ़ेगी तब तब हड्डियाँ कमजोर होंगी |  आँखों के लिए अच्छे नहीं है , आँखों की बिमारियों में हरे शक बंद है  रक्त और वीर्य को ख़राब करती है और रक्त के रोग करती है |  बुद्धि के लिए भी अच्छी नहीं है | स्मृति क्षय करता है , बालों को जल्दी सफ़ेद कर सकते है |  शाक सभी बिमारियों का वसंत है |  सुश्रुत के अनुसार शाक कैसे खाएं  ? पहले शाक को अच्छे से धोकर पानी निकाल दो |  अब इसे उबाल कर और पानी निकाल कर , घी या तेल का छौंक लगाकर , मसाले डाल कर खाएं |  शाक सूखे नहीं होने चाहिए और नरम होना चाहिए |  यह बासी नहीं होना चाहिए |