Posts

Showing posts from June, 2023

हरी साग से पाए स्वास्थ्य के भरपूर लाभ

  (1). मेथी :- मेथी से आपको प्रोटीन, आयरन, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी, नियासिन के अलावा मैग्नीशियम, सोडियम, फोलिक एसिड, कॉपर, जिंक आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। इससे आप हाई ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, अपच एवं पेट की समस्याओं से बचे रहेंगे और सेहत एवं खूबसूरती से जुड़े फायदे पाएंगे। (2). बथुआ :- इसमें विटामिन ए, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम मुख्य रूप से मॉजूद होते हैं, साथ ही अन्य पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसे नियमित रूप से खाने पर आप कई रोगों को जड़ से खत्म कर सकते हैं।खास तौर से यह गैस, पेट में दर्द, कब्ज और गुर्दे की पथरी में बेहद फायदेमंद है। (3). सरसों :- सरसों का साग तो सर्दियों में गजब का स्वाद और फायदे देता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, फैट, शुगर, फाइबर, आयरन विटामिन ए, सी, डी, बी 12, मैग्नीशियम, और कैल्शियम के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा होता है। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। (4). चना :- चने की हरी साग आपको इसी मौसम में मिलती है। यहृ पौष्टिक के साथ-साथ स्वादिष्ट भी है औ...