कुंदरू
कुंदरी को अन्य प्रदेशों में कुंदरू नाम से जाना जाता है बिहार का यह काफी फेमस सब्जी है जो सालों भर बाजार में मिलता है घर के किचन गार्डन में भी लोग इसे लगाते है। व्यावसायिक रूप से भी इसकी खेती की जाती है। नदी के किनारे वाले इलाकों में यह खूब उपजता है। बलुआ मिट्टी इसके लिए सबसे ज्यादा बेहतर है। जमीन में इसका बीज नहीं बल्कि डंठल लगाया जाता है वहीं धीरे-धीरे विस्तृत होकर बड़ी लताओं का रूप ले लेता है एक बार लगाने के बाद कई वर्षों तक यह फल देता है। बरसात के सीजन में यही एकमात्र सब्जी है जिसके ऊपर जल जमाव का ज्यादा असर नहीं पड़ता और खूब ज्यादा उत्पादन होता है। कुंदरू इसका शुद्ध नाम है पर बिहार में अपभ्रंशित होकर कुदरी के नाम से जाना जाता है। भुजिया सब्जी अचार के रूप में इसका प्रयोग किया जाता है सबसे ज्यादा फेमस इसकी भुजिया है इसका टेस्ट बेस्ट होता है। बिहार में जिन इलाकों में पान की खेती की जाती है वहां पान के साथ ही साथ कुंदरू को भी लगाया जाता है। एक ही मचान पर दोनों को उपजा लिया जाता है। आम दिनों बाजार में यह 30 से ₹40 किलो के दर पर खुदरा मूल्य में उपलब्ध होता है पर बरसात के दिनों में ...