प्याज़
प्याज़ इसे सहिंताओं में अन्उष्ण कहा गया है | 1 गर्मी के दिनों में प्याज किसी अमृत से कम नहीं है। प्रतिदिन भोजन में प्याज को शामिल कर और कहीं बाहर जाने पर अपने साथ एक छोटा प्याज रखकर आप गर्मी के प्रकोप से बच सकते हैं। यह लू लगने से आपको बचाएगा। 2. लू लग जाने पर या फिर गर्मी के कारण होने वाली अन्य समस्याओं में प्याज का प्रयोग लाभदायक होता है। प्याज को फोड़क का दरदरा पीसकर पानी में डालें और इस पानी में पैर डालकर बैठ जाएं। इससे बढ़ी हुई गर्मी और लू उतर जाएगी। हाथ की हथेलियों पर भी इसे मलना फायदेमंद होगा। ज्यादातर लोग अपच की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आपको भी यह समस्या परेशान करती है, तो आप भी प्याज का सेवन जरूर करें। प्याज के सेवन से शरीर में पाचक रस का प्रवाह ज्यादा होता है जो खाने को पचाने में सहायक होता है। लाशुनानन्त्रर वायो: पलांडु : परमोषधम गद्य निग्रह में एक शब्द आया है कि लहसुन के बाद ( पलांडु :) यानि प्याज़ वात की जबरदस्त औषधि है | इसको मसाले के साथ खा सकते है | इसका रस ले सकते है | इसे कच्चा भी खा सकते है | ...