प्याज़

 प्याज़ 

इसे सहिंताओं में अन्उष्ण कहा गया है | 


1 गर्मी के दिनों में प्याज किसी अमृत से कम नहीं है। प्रतिदिन भोजन में प्याज को शा‍मिल कर और कहीं बाहर जाने पर अपने साथ एक छोटा प्याज रखकर आप गर्मी के प्रकोप से बच सकते हैं। यह लू लगने से आपको बचाएगा।


2. लू लग जाने पर या फिर गर्मी के कारण होने वाली अन्य समस्याओं में प्याज का प्रयोग लाभदायक होता है। प्याज को फोड़क का दरदरा पीसकर पानी में डालें और इस पानी में पैर डालकर बैठ जाएं। इससे बढ़ी हुई गर्मी और लू उतर जाएगी। हाथ की हथेलियों पर भी इसे मलना फायदेमंद होगा।


ज्यादातर लोग अपच की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आपको भी यह समस्या परेशान करती है, तो आप भी प्याज का सेवन जरूर करें। प्याज के सेवन से शरीर में पाचक रस का प्रवाह ज्यादा होता है जो खाने को पचाने में सहायक होता है।

लाशुनानन्त्रर वायो: पलांडु :   परमोषधम 

गद्य निग्रह में एक शब्द आया है कि लहसुन  के बाद  ( पलांडु :) यानि प्याज़ वात की जबरदस्त औषधि है | 

  • इसको मसाले के साथ खा सकते है | 
  • इसका रस ले सकते है | 
  • इसे कच्चा भी खा सकते है | 


  • गर्मी में वायु का संचय होता है | गर्म और उष्ण में वात का संचय होता है ( रुक्षता आती है ) और जैसे ही इस रुक्षता को गर्मी हटकर ठण्ड मिल जाएगी तो वात का प्रकोप हो जायेगा | जोड़ों में दर्द ,गैस होना , भूख न लगना ,जोड़ों से आवाज़ आना ,त्वचा में रुक्षता आना , mood swing होना | 

  • वात ,पित्त और कफ का प्रकोप ( बढ़ जाना ) ,संचय ( इक्कठा होना ) और शमन ( शांत ) होता है | 
  • अगर इसे गर्मी  में हररोज़ खाते है  तो वात का प्रकोप होने से बचा सकते है ,
  • यह वृष्य है और शुक्र धातु तक जाकर पोषण करने का काम करता है , गर्मी और वर्षा में शुक्र धातु सबसे कम रहती है | 
  • यह रक्तपित में लाभकारी है ,जिनको bleeding होती है उनके लिए लाभकारी है | 
  • लू से बचने के लिए प्याज़ बहुत लाभकारी है , ( यह वात और पित्त के मेल से होता है )| 
  • वात के कारण गैस होने की तकलीफ है | 

  • जिनका दिल धक् धक् करने लग जाता है | 
  • सुखी खांसी हो | 
  • बहुत ज्यादा रुक्षता है | 
  • मल कड़क आता है | 

पित्त कफ बढ़ाता है तो वो थोड़ा इस्तेमाल करें या न करें | 

  • जिन लोगों के बाल बहुत झड़ते हैं उन्हें खूब प्याज खाना चाहिए.
  • प्याज खाने से कब्ज की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है.
  • पीरियड्स के दौरान दर्द हो या अनियमित माहवारी हो, प्याज के सेवन से इन समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है.
  • प्याज खाने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है.
  • प्याज कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है.
  • जिन लोगों को खून की कमी होती है, उनके लिए प्याज एक रामबाण की तरह काम करता है.
  • रोजाना प्याज खाने से दिल की बीमारियां होने का खतरा कम होता है.
  • प्याज खाने से कई तरह के कैंसर जैसे प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट और फेफड़ों के कैंसर से बचा जा सकता है.
  • प्याज के सेवन से यूरिन इंफेक्शन को दूर किया जा सकता है
  • प्याज का सेवन अच्छी नींद देने में सहायक होता है.
  • प्याज कैलोरी बर्न करने में मददगार होता है.
  • तनाव कम करने और इम्यून सिस्टम बढ़ाने में भी प्याज फायदेमंद होता है.
  • प्याज खाने से स्पर्म को हेल्दी बनाया जा सकता है.
  • #गर्मियों में #लू से बचने का रामबाण है कच्चा प्याज
    #प्याज गर्मियों के मौसम में बहुत गुणकारी माना जाता है। दरअसल प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं। इसके अलावा प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स और विटामिन-सी भी पाया जाता है। गर्मियों के दिनों में प्याज को डाइट में शामिल करने से शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मियों में लू के साथ इंफेक्शन से भी बचा जा सकता है।
    • शरीर होता है ठंडा
    प्याज की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में प्याज का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मियों में प्याज खाने से शरीर का टेम्प्रेचर नॉर्मल बना रहता है और बीमारियां भी कम होती हैं।
    • गर्मियों में लू से बचता है शरीर
    गर्मियों के मौसम में लू से बचने के लिए आप अपनी डाइट में प्याज को जरूर शामिल करें। प्याज में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो गर्मी और लू से बचाने में मदद करते हैं। गर्मियों में प्याज खाने से गर्मी भी कम लगती है और डिहाईड्रेशन भी नहीं होता।

    • डायबिटीज में फायदेमंद
    डायबिटीज रोगियों के लिए प्याज का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। सफेद प्याज में पाए जाने वाले कुछ तत्व जैसे क्वेर्सिटिन और सल्फर एंटी डायबिटिक हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं



सफेद प्याज
सफेद प्याज एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होने के चलते आंख, नाक और कान के संक्रमण को दूर करता है। सफेद प्याज में एंथोसायनिन (anthocyanin) और क्वर्सेटिन (quercetin) नामक एंटी-ऑक्सिडेंट्स काफी मात्रा में होते हैं जो कैंसर से बचाते हैं। सफेद प्याज का रस और शहद को मिलाकर पीने से सांस संबंधी रोगों को ठीक करने में मदद मिलती है।
सफेद और लाल प्याज में क्या अंतर है?
लाल रंग की प्याज में कैल्शियम की मात्रा काफी ज़्यादा होती है जबकि दूसरी तरफ सफेद प्याज में कम कैल्शियम होता है। रेड अनियन या लाल प्याज आयरन से भरपूर होती है। जबकि सांबर प्याज या सफेद वाली में प्याज में आयरन कम होता है।
भारत में सफेद प्याज कहां उगते हैं?
भारत में सफेद प्याज की खेती महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में केंद्रित है। महाराष्ट्र भारत में सफेद प्याज का अग्रणी उत्पादक है, जो देश के कुल उत्पादन का लगभग 40% हिस्सा है।

Comments

Popular posts from this blog

फूल गोभी / Cauliflower

मूली के पत्तों का साग / Radish's leaf

मूली