फूल गोभी / Cauliflower
- संस्कृत में इसे पुष्पगोभी कहते है |
- फूल गोभी ठंडी तासीर की होती है ! यह वायुकारक होती है !
- यह पचने में भारी होती है और अग्नि को कम करती है |
- मोटे लोगों को यह नहीं लेनी चाहिए हालांकि सूप में कभी कभार ले सकते है |
- यह कब्ज कारक होती है और कब्ज वाले इसे न खाएं |
- पित्त वालों के लिए अच्छी है , वात और कफ वालों को नहीं लेनी चाहिए |
- इसे कभी कभी ले सकते है |
- जिनको कब्ज है वो इसे ज्यादा न ले |
- जिनको loose motion होता है ,खाना खाते ही pressure पड़ता है वो इसे हर रोज़ ले सकते है | जिसका मल बंधकर नहीं आता वो ले सकते है |
- पत्ता गोभी ,फूल गोभी और एक गंड गोभी , तीनों की ही प्रकृति एक जैसी लगभग गुण भी लगभग एक जैसे हैं थोड़ा बहुत अंतर आता है |
- गोभी भारी होती है तो इसका मतलब आप इसको बहुत सारी सब्जियों के साथ मिलाकर न खाएं या
- बहुत सारे व्यंजन जब रखे हुए सजे हुए हैं तो उसमें इसको कम खाएं क्योंकि यह खुद में ही बहुत भारी है|
- रात्रि को ना खाएं|
- जिनका पाचन बहुत मंद है पहले से ही देर से पचता, हर चीज धीरे धीरे पचता है वह न खाएं | बाकी लोग खा सकते हैं |
- थोड़ा उबाल कर, अंत में थोड़ा सा छौंक दे दे|
- ठंडी तासीर की शीतल चीज वायु वालों को नहीं देते | अगर वह सनिग्ध है तो दे सकते है ,मतलब अगर उसके अंदर से उसके अपना एक तेल तब वह चीज दी जा सकती है लेकिन हीं यह रुक्ष है| हालांकि इसमें तेल ,जीरा ,हींग का छौंक लगाकर दे सकते है | इससे इसका वायु कारक प्रभाव कम हो जायेगा |
- यह पित्तनाशक और कफनाशक है | अस्थमा ,साँस की दिक्कत ,नज़ला ,साइनस ,खांसी ,बलगम में अच्छी है |
- यह बलकारक है तो TB के लिए भी अच्छी है'|
- यह खून को साफ़ करती है और त्वचा रोगों के लिए भी अच्छी है |
- लेकिन जिन लोगों को वायु से संबंधित त्वचा की दिक्कत है जैसे पपड़ी झड़ना ,खुश्की इत्यादि में नहीं दिया जाता | इसको पित्त और कफ के त्वचा रोगों में दे सकते है |
- ड़ंठल गोभी के फूल से ज्यादा भारी और पोषक होता है |
- पित्त के रोगियों के लिए अच्छी है जैसे bleeding होना ,गर्मी ज्यादा लगना |
- यह ठंडी ,रुक्ष और कसैली है ,इसलिए रक्त की सारी व्याधियों में जैसे cholestrol वगैरह में safe है |
- हींग ,जीरे का छौंक लगाकर खाएं |
- जिनका हाजमा अच्छा है वो इसे saute करके ले सकते है ताकि इसकी रुक्षता कम हो |
कब नहीं खानी
- रात को नहीं खानी
- बार बार नहीं खानी ,क्योंकि वायु बढ़ा सकती है |
- थाइरोइड में यह गोभी मना नहीं है ,परन्तु उस व्यक्ति की अवस्था देखकर बताया जा सकता है की वह गोभी खा सकता है या नहीं
- न्यूट्रिशन के लिए ही लोग बहुत शौक से फूलगोभी और ब्रॉकली खाते हैं, लेकिन वो यह जानकर हैरान होंगे कि इस सब्जी का सर्वाधिक पोषक हिस्सा, डंठल और पत्तियाँ, कूड़ेदान में चला जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार सब्जियों में पत्तियाँ कैल्शियम का सबसे बड़ा स्रोत होती हैं। इसके साथ पत्तियों में फाइबर, आयरन और विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता हैं। कुछ ऐसे लोग भी हैं जो संतरे के छिलके खाते हैं, जिन्हें हम अचरज से देखते हैं लेकिन, हेल्थलाइन के अनुसार संतरे के छिलके में फल से तीन गुना अधिक विटामिन सी और चार गुना अधिक फाइबर होता है। इसमें प्रोविटामिन ए, फोलेट, राइबोफ्लेविन, थियामाइन, विटामिन बी 6 और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। सुनकर कुछ अजीब लग सकता है लेकिन अण्डे के छिलके भी न्यूट्रिएन्ट्स का एक अच्छा स्रोत हैं। इनमें मुख्यतः कैल्शियम तथा प्रोटीन व अन्य मिनरल्स होते हैं।
Comments
Post a Comment