मूली



  • कच्ची और पक्की मूली (अगर खेत से लेट निकाली ) की अलग तासीर है |
  • मूली क्षारीय है|
  • सुबह की मूली कुली ,दोपहर की मूली मूली और रात की मूली सूली है |
  • सुबह कच्ची मूली खाने से तीनो दोष वात ,पित्त ,कफ संतुलित होते है | 
  • सुबह मूली ,पपीता ,खीरा एक साथ ले सकते है | अलग अलग भी ले सकते है ,तीनो खाने लायक चीज़ें है | 
  • जिनका हाज़मा कमजोर है वो काला नमक लगाकर भी ले सकते है और साथ में नींबू भी ले सकते है | 
  • यह खारी होने के साथ तिक्त भी है ,कड़वी भी है | आपके खून को साफ़ करेगी ,शरीर के toxin आँतों से बहार लेकर आएगी | 
  • या थोड़ी उष्ण है ,इससे पाचन शक्ति बरक़रार रहेगी | यह पाचन शक्ति को तंग नहीं करेगी ,बल्कि सहयोग करेगी | 
  • यह त्रिदोष शामक है | 
  • पकी हुई मूली और उसकी फलियों (मोगरा फली (Mungra Phali), जिसे मूली की फली कहते है ) की तासीर एक जैसी है | 
  • यदि इन्हे किसी सनिग्ध तेल  में पका लिया जाये तो ये वात का क्षमन करती है | यह कच्ची मूली से ज्यादा गर्म होती है | 
  • जिनको जोड़ो के दर्द रहता है वो इसे पकाकर ले सकते है | 
  • अगर किसी को मूली नहीं पचती तो मूली के पत्ते भी साथ में saute कर ले | मूली के पत्तों से मूली जल्दी पकती है | 
  • रात में मूली पित्त और एसिडिटी बढ़ा सकती है और पेशाब भी बढ़ा सकती है | यह क्षारीय और कसैली है ,जिससे यह कफ का नाश करती है | जिससे पेशाब ज्यादा आता है ,क्योंकि जल तत्व को बाहर निकालती है | इसलिए पथरी के लिए अच्छी है | 
  • अगर आपका पित्त बढ़ा हुआ है तो मूली को काटकर रात को ओस में रख दे (वर्षा ऋतु को छोड़कर ,क्योंकि इसमें कच्ची चीज़ें नहीं पचती ),रात को चाँद की रौशनी में रखने से इसका पित्त नाशक गुण activate हो जाता है | यह बवासीर ,bleeding और महिलाओं की ब्लीडिंग में उपयोगी है | इसे कुछ दिन करना है | 
  • अगर इसको पकाया तो इसका वात नाशक गुण activate हो जायेगा | 
  • सुबह खाली पेट कच्ची मूली और कुछ पत्तियां ,नींबू के साथ लेने से खांसी में राहत मिलती है | 
  • कोशिश करें की मूली को गेहूं की रोटी के साथ न खाएं ,इसे लघु आहार या मिस्सी रोटी के साथ खाएं | इसे अगर भारी चीज़ के साथ जैसे राजमा ,परांठे इत्यादि के साथ खाने से गैस हो सकती है |इसे मिलेट ,रागी का चिल्ला ,सूजी के चिल्ला के साथ खाएं | 
  • खाली पत्तों की सब्जी खाने से दर्द और सूजन का नाश करती है | 
  • जोड़ों के दर्द ,आर्थराइटिस ,कफ ,साइनस ,एलर्जी या छींक की समस्या वाले कच्ची मूली न खाएं | 
मूली के फायदे हिचकी से राहत दिलाने में लाभकारी होते हैं। मूली से बने जूस बनाएं, या सूखी मूली से काढ़ा बनाएं। इसे 50-100 मिली की मात्रा में 1-1 घंटे के बाद पिएं। इससे हिचकी की समस्या में लाभ होता है।
दाद-खाज-खुजली के इलाज के लिए मूली के बीजों को नींबू के रस में पीस लें। इसे बीमार अंग पर लगाएं। इससे दाद-खाज-खुजली ठीक होती है।
मूली खाने के फायदे सूजन की समस्या में भी मिलती है। सूजन के इलाज के लिए 5 ग्राम तिल के साथ मूली के 1-2 ग्राम बीजों का सेवन करें। ऐसा दिन में दो-तीन बार करने से सूजन ठीक होती है।
आंखों की कई तरह की बीमारियों में मूली के इस्तेमाल से लाभ मिलता है। मूली के रस को काजल की तरह आंखों में लगाएं। इससे आंखों की बीमारी ठीक होती है।
मूली और तिल के तेल को कान में 2-2 बूंद डालने से कान का दर्द ठीक होता है।
3 ग्राम मूली क्षार और 20 ग्राम शहद को मिलाएं। इसमें बत्ती भिगोकर कान में रखने से मवाद आना बन्द हो जाता है।
मूली के रस को थोड़ा गर्म करें। इसमें मधु, तेल एवं सेंधा नमक मिलाकर कान में डालने से कान के दर्द से आराम मिलता है।
मूली कंद के रस या पत्ते के रस से पकाए हुए तिल के तेल को 1-2 बूंद की मात्रा में कान में डालें। इससे कान का दर्द ठीक होता है।
मूली के 5-10 ग्राम बीजों को पीस लें। इसे गर्म जल के साथ दिन में 3-4 बार सेवन करने से कंठ का रोग ठीक होता है। इससे गला साफ होता है।
छाया में सुखाई हुई छोटी मूली का भस्म बना लें। इसे 1 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से सांसों की बीमारी में लाभ होता है। इसके साथ चीनी और गुनगुना हलवा का सेवन करना अधिक गुणकारक होता है।
5 मिली मूली के रस में बराबर मात्रा में मधु और सेंधा नमक मिलाएं। इसका सेवन करने से सांस की नली से संबंधित परेशानी में आराम मिलता है।
500 मिग्रा मूली क्षार में 1 चम्मच शहद मिलाकर दिन में 3-4 बार चाटने से सांसों के रोग में लाभ होता है।
मूली से बने जूस या सूखी मूली से बने काढ़ा को 50-100 मिली की मात्रा में सेवन करें। इससे सांसों की बीमारी ठीक होती है।
सूखी मूली से बने जूस का सेवन करने से भी सांसों के रोग में लाभ होता है।
और पढ़ें: सांस की बीमारी में अशोक वृक्ष के फायदे
वात दोष के कारण होने वाली खाांसी को ठीक करने के लिए मूली की सब्जी का सेवन करें।
छाया में सुखाई हुई छोटी मूली का भस्म बना लें। इसे 1 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से खांसी की बीमारी में लाभ होता है। इसके साथ चीनी और गुनगुना हलवा का सेवन करना अधिक फायदेमंद होता है।
कच्ची मूली का जूस बनाकर 10-30 मिली मात्रा में सेवन करने से सर्दी-जुकाम में लाभ होता है।
पाचनतंत्र को मजबूत बनाने के लिए खाने के बाद मूली का प्रयोग करें। भोजन से पहले खाने पर मूली पचने में अधिक समय लेती है, लेकिन भोजन के बाद भोजन को पचाने में मदद करती है।
कोमल मूली को मिश्री में मिलाकर खाएं। इससे एसिडिटी में लाभ मिलता है।
मूली के पत्तों के 10-20 मिली रस में मिश्री मिलाकर सेवन करें। इससे एसिडिटी में लाभ होता है।
मूली के 25 मिली रस में आवश्यकतानुसार नमक मिलाएं। इसके साथ ही तीन-चार काली मिर्च का चूर्ण डालें। इसे 3-4 बार पिलाने से पेट का दर्द ठीक होता है।
मूली की सब्जी का सेवन करना भी पेट के लिए अच्छा होता है।
60 मिली मूली के रस को सुबह सेवन करने से जलोदर रोग में लाभ होता है।
दस्त की समस्या में मूली के औषधीय गुण से फायदा मिलता है। कोमल मूली से बने 10-30 मिली काढ़ा में 1-2 ग्राम पीपर का चूर्ण मिला लें। इसे पीकर दस्त को रोक सकते हैं।
मूली का 20 मिली रस निकालें, और इसमें 50 ग्राम गाय का घी मिलाकर सेवन करने से बवासीर में लाभ होता है।
मूली की सब्जी का सेवन करने से वात दोष के कारण होने वाले बवासीर में लाभ मिलता है।
मूली के पत्तों को छाया में सुखाकर पीस लें। इसमे समान मात्रा में चीनी मिलाकर 40 दिन तक 25 से 50 ग्राम की मात्रा में सेवन करें। इससे बवासीर में फायदा होता है।
मूली कन्दों के ऊपर का सफेद मोटा छिलका उतार लें, और पत्तों को अलगकर रस निकालें। इसमें छह ग्राम घी मिलाकर रोज सुबह-सुबह सेवन करने से खूनी बवासीर में लाभ होता है।
इसके साथ ही 10 ग्राम फिटकरी को एक लीटर मूली के पत्ते के रस में उबालें। जब यह गाढ़ा हो जाए तो बेर के समान गोलियां बना लें। एक गोली मक्खन में लपेटकर खाएं। ऊपर से 125 ग्राम दही पिला दें। इससे खूनी बवासीर में फायदा मिलता है।
जिस रोगी को पेशाब रुक-रुक कर आता है उसे मूली का सेवन करना चाहिए। रुक-रुक कर पेशाब आने की बीमारी में लाभ होता है।
10-20 मिली मूली के पत्ते के रस में 1-2 ग्राम कलमी शोरा मिलाकर पीने से भी मूत्र संबंधी विकारों में लाभ (mooli benefits) होता है।
लकवा एक गंभीर बीमारी है। प्रायः ऐसा माना जाता है कि लकवा का पूरा इलाज नहीं हो सकता। आप लकवाव में मूली से लाभ ले सकते हैं। मूली के 20-40 मिली रस को दिन में तीन बार पीने से लकवा रोग में लाभ होता है।
मूली के ताजे पत्तों को जल के साथ पीसकर उबालें। इसमें दूध की तरह झाग ऊपर आता है। इसको छानकर दिन में तीन बार पीने से पीलिया रोग में लाभ होता है।
मूली की सब्जी का सेवन करने से भी वात दोष के कारण होने वाले पीलिया रोग में फायदा होता है।
100 मिली मूली के पत्ते के रस को दिन में तीन बार (30-30 मिली) पिएं। इससे पथरी का इलाज होता है। पथरी टूट कर पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है।
मूली के पत्तों के 10 मिली रस में 3 ग्राम अजमोदा मिलाएं। इसे दिन में तीन बार पीने से पथरी का उपचार होता है, और पथरी पेशाब के रास्ते बाहर निकल) जाती है।
मूली के बीजों को 1 से 6 ग्राम तक दिन में तीन से चार बार खाने से भी पथरी रोग में फायदा होता है। मूत्राशय से पथरी निकल जाती है।


किडनी पीलिया प्रोस्टेट पत्थरी में मूली के बेहद चमत्कारी प्रयोग
=-=-=-=-=-=-=-==--=-=-=-=-=-=-=-=-=
मूली किडनी रोग में पेशाब ना आने पर, प्रोस्टेट होने पर पेशाब रुकने पर, पीलिया में, पत्थरी सम्बंधित रोगों में बहुत ही गुणकारी है, अगर किसी कारण से पेशाब नहीं आ रहा है या पत्थरी की समस्या है तो आप ये बिलकुल साधारण और सर्व सुलभ मूली कि शरण में ज़रूर आयें और फायदा उठाये. आइये जानते है इन रोगों में मूली के उपयोग.
गुर्दे, मूत्राशय और पित्त की पत्थरी
मूली में क्षारता इतनी है के यह पत्थरी को भी गला देती है, पत्तों सहित मूली का रस निकालकर एक गिलास रस में एक निम्ब, चौथाई चम्मच कालीमिर्च मिलाकर नित्य प्रातः पियें. मूली लम्बे समय, जब तक मिलती रहे, सेवन करते रहें, मूली व् इसके पत्तों में पत्थरी निकालने के गुण विद्यमान होते हैं.
गुर्दे (किडनी) कि अक्षमता – पेशाब बंद हो जाना
1. वृक्क (किडनी) दोष, गर्मी, कब्ज के कारण मूत्र आना बंद हो जाता है. आधा चम्मच मूली के बीज पीसकर एक गिलास पानी में मिलाकर, चौथाई कप मूली का रस मिलाकर छानकर तीन बार पिलायें, पेशाब खुलकर आएगा. जलन भी दूर होगी.
2. मूली का रस आधा कप हर दो घंटे से पिलायें, पेशाब खुलकर आएगा, जलन भी दूर होगी.
3. वृक्क दोष से पेशाब आना बंद हो जाए, तो पत्तों सहित मूली का रस एक एक कप नित्य दो बार पीने से पेशाब पुनः बनने लगता है और पेशाब आने लगता है. जलन दूर होती है.
पेशाब बंद हो जाने पर
मूली के पत्तों के 50 ग्राम रस में चौथाई चम्मच सोडा बाई कार्ब मिलाकर पीने से मूत्र का अवरोध नष्ट होकर मूत्र खुलकर आता है. मूली खाने से पेशाब खुलकर आता है.
पौरुष ग्रंथि प्रदाह (प्रोस्टेट)
दो कप मूली के रस में 3 चम्मच शहद मिलाकर नित्य प्रातः पियें. इससे पौरुष ग्रंथि कि सूजन कम होगी, मूत्र कि रुकावट दूर होकर पेशाब खुलकर आएगा.
पीलिया (जौंडिस) होने पर
मूली के पत्तो और टहनियों का रस 50 ग्राम में 10 ग्राम मिश्री मिलाकर प्रात: खाली पीने से सब प्रकार के पीलिया में लाभ होता है और इससे एक सप्ताह के भीतर पीलिया रोग दूर हो जाता है।
मूली कि गंध .
मूली खाने के बाद ज़रा सा गुड खाने से डकार में गंध नहीं आती.


1. रोजाना सुबह खाने में मूली का सेवन करने से डायबिटीज से जल्द छुटकारा मिल सकता हैं.
2. मूली खाने से जुखाम रोग भी नही होता हैं, इसीलिए मुली को स्लाद के रूप में जरूर खाना चाहिए.
3. हर-रोज मूली के ऊपर काला नमक डालकर खाने से भूख न लगने की समस्या दूर हो जाती हैं.
4. मूली खाने से हमे विटामिन ए मिलता हैं, जिससे हमारे दांतो को मजबूती मिलती हैं.
5. मूली खाने से बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाती हैं.
6. बवासीर रोग में कच्ची मूली या मूली के पत्तो की सब्जी बनाकर खाना फायदेमंद होता हैं.
7. अगर पेशाब का बनना बंद हो जाये तो मूली का रस पीने से पेशाब दोबारा बनने लगता हैं.
8. हर-रोज 1 कच्ची मूली सुबह उठते ही खाने पीलीया रोग में आराम मिलता हैं.
9. नियमित रूप से मूली खाने से मधुमेह का खतरा भी कम रहता हैं.
10. अगर आपको भी खट्टी डकारे आती हैं, तो मूली के 1 कप रस में मिश्री मिलाकर पीने से लाभ मिलता हैं.
11. नियमित रूप से मूली खाने से मुँह,आंत और किडनी की कैंसर का खतरा कम रहता हैं.
12. थकान मिटाने और नींद लाने में भी मूली सहायक हैं.
13. मोटापा दूर करने के लिए मूली के रस में नींबू और नमक मिलाकर सेवन करें.
14. पायरिया से परेशान लोग मूली के रस से दिन में 2-3 बार कुल्ले करें और इसका रस पिएं.
15. सुबह-शाम मूली का रस पीने से पुराने कब्ज में भी लाभ होता हैं.
16. मूली के रस में समान मात्रा में अनार का रस मिलाकर पीने से हीमोग्लोबिन बढ़ता हैं.
17. मूली को धीरे-धीरे चबाकर खाने से दांत चमकते हैं, और शरीर से दाग-धब्बे भी दूर हटते हैं.
18. मूली खाने से हमारी आंखों की रोशनी भी बढ़ती हैं.
19. नियमित रूप से मूली खाने से ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता हैं.
20. मूली खाने का सबसे बडा फायदा पेट में गैस तो बिल्कुल नही रहती हैं.
21. हाथ-पैरों के नाख़ूनों का रंग सफ़ेद हो जाए तो मूली के पत्तों का रस पीना लाभदायक हैं.
22. सुबह-सुबह मूली के नरम पत्तों पर सेंधा नमक लगाकर खाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती हैं.
23. मूली के पत्तों में सोडियम होता है, जो हमारे शरीर में नमक की कमी को पूरा करता हैं.
24. नियमित रूप से मूली खाने से पेट के कीडे नष्ट हो जाते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

फूल गोभी / Cauliflower

मूली के पत्तों का साग / Radish's leaf