Posts

Showing posts from September, 2022

करेला

  करेले के कड़वेपन पर न जाइए ये बीमारियां हैं तो जरूर खाइए --- जो लोग करेले की सब्जी को शौक से नहीं खाते वह भी इसके अचूक गुणों के कारण मुरीद हो जाते हैं। प्रति 100 ग्राम करेले में लगभग 92 ग्राम नमी होती है। साथ ही इसमें लगभग 4 ग्राम कार्बोहाइडेट, 15 ग्राम प्रोटीन, 20 मिलीग्राम कैल्शियम, 70 मिलीग्राम फस्फोरस, 18 मिलीग्राम, आयरन तथा बहुत थोड़ी मात्रा में वसा भी होती है। इसमें विटामिन ए तथा सी भी होती है जिनकी मात्रा प्रति 100 ग्राम में क्रमश: 126 मिलीग्राम तथा 88 मिलीग्राम होती है करेला मधुमेह में रामबाण औषधि का कार्य करता है, छाया में सुखाए हुए करेला का एक चम्मच पावडर प्रतिदिन सेवन करने से डायबिटीज में चमत्कारिक लाभ मिलता है क्योंकि करेला पेंक्रियाज को उत्तेजित कर इंसुलिन के स्रावण को बढ़ाता है। - विटामिन ए की उपस्थिति के कारण इसकी सब्जी खाने से रतौंधी रोग नहीं होता है। जोड़ों के दर्द में करेले की सब्जी का सेवन व जोड़ों पर करेले के पत्तों का रस लगाने से आराम मिलता है। - करेले के तीन बीज और तीन कालीमिर्च को पत्थर पर पानी के साथ घिसकर बच्चों को पिलाने से उल्टी-दस्त बंद होते हैं।करेले ...

आलू

  उबले आलू खाने के फायदे- ************************** 1. पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद== उबले आलू में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही यह पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। 2. इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में फायदेमंद== उबले आलू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर को वायरस और बैक्टीरिया के चपेट में आने से भी बचाने में मदद करता है। 3. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद== उबले आलू में कैल्शियम और फॉस्फोरस के गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में काफी फायदेमंद साबित होता है।