फूल गोभी / Cauliflower
संस्कृत में इसे पुष्पगोभी कहते है | फूल गोभी ठंडी तासीर की होती है ! यह वायुकारक होती है ! यह पचने में भारी होती है और अग्नि को कम करती है | मोटे लोगों को यह नहीं लेनी चाहिए हालांकि सूप में कभी कभार ले सकते है | यह कब्ज कारक होती है और कब्ज वाले इसे न खाएं | पित्त वालों के लिए अच्छी है , वात और कफ वालों को नहीं लेनी चाहिए | इसे कभी कभी ले सकते है | जिनको कब्ज है वो इसे ज्यादा न ले | जिनको loose motion होता है ,खाना खाते ही pressure पड़ता है वो इसे हर रोज़ ले सकते है | जिसका मल बंधकर नहीं आता वो ले सकते है | पत्ता गोभी ,फूल गोभी और एक गंड गोभी , तीनों की ही प्रकृति एक जैसी लगभग गुण भी लगभग एक जैसे हैं थोड़ा बहुत अंतर आता है | गोभी भारी होती है तो इसका मतलब आप इसको बहुत सारी सब्जियों के साथ मिलाकर न खाएं या बहुत सारे व्यंजन जब रखे हुए सजे हुए हैं तो उसमें इसको कम खाएं क्योंकि यह खुद में ही बहुत भारी है| ...