सरसों का साग| Sarson ka Saag

 सरसों का  साग  खुश्क और गर्म है | यह वात , पित , कफ़ तीनों को बढ़ाता है | वात बढ़ेगा तो शरीर में दर्द भी बढ़ सकता है | 

जो लोग भारी काम नहीं करते वो नहीं खाएं , क्योंकि पचने मैं भारी है , एक दिन खाया हुआ आठ दिन परेशान करेगा | 
इसमें सेलूलोज़ भी होता है ,
सेलूलोज़  आँतों में वजन पैदा करता है ,जो आंतों मैं पड़े हुए खाने को बाहर धकेलता है | 
जिनको कब्ज है ,उनके लिए तो वरदान है | 
जिनको संग्रहणी है उनके लिए मुसीबत है | 
यह भावप्रकाश निघण्टु में सागों में सबसे ज्यादा निंदीत है | इससे अच्छा मेथी ,पालक ,मूली के पत्तों का साग ले सकते है | 
यह खाने में थोड़ा चरपरा ( मसालेदार ) है , इसलिए यह ज्यादा खाया जाता है | 
जितना ये बासी होता है , उतना भारी होता है | 
जिनका शरीर स्वस्थ है वो कभी कभी ले सकते है , बीमार व्यक्ति न खाये | 
ज्यादा सरसों का साग खाने से बाल समय से पहले सफ़ेद हो जाते है ,भूलने की बीमारी हो जाती है | 
जिनकी पाचन शक्ति अच्छी है वो कभी कभी खा सकते है और जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है वो सीजन आने के थोड़ी बाद और जाने के थोड़े पहले खा सकते है | 

सरसों का साग तो सर्दियों में गजब का स्वाद और फायदे देता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, फैट,
शुगर, फाइबर, आयरन विटामिन ए, सी, डी, बी 12, मैग्नीशियम, और कैल्शियम के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा होता है। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

Comments

Popular posts from this blog

फूल गोभी / Cauliflower

मूली के पत्तों का साग / Radish's leaf

मूली