Posts

ग्वार फली

 ग्वार फली ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं होती। कई लोगों को तो इसका नाम तक पता नहीं होता। हालांकि कम पसंद की जाने वाली ये सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसे खाने ढेरों फायदे मिलते हैं। वजन घटाने से लेकर खून बढ़ाने तक यह काफी गुणकारी होती है। ग्वार में मौजूद आयरन_हीमोग्लोबिन उत्पादन को बढ़ाती है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करते हैं। इसके अलावा, ग्वार में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो ब्लड में ऑक्सीजन की क्षमता को बढ़ाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ग्वार फली पाचन के लिए भी फायदेमंद है। मल त्याग को बढ़ावा देकर पाचन तंत्र में सुधार करत सकता है। बीन्स का जब नाम आता है, तो लोग ग्वार फली (Cluster beans) का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं। ग्वार फली एक ऐसी सब्जी है, जो अक्सर लोगों को पसंद नहीं आती, लेकिन क्या आपको पता है कि ग्वार फली खाने से सेहत को कितने फायदे मिलते हैं। ये कम कैलोरी वाली सब्जी आपको आसानी से वजन घटाने में मदद कर सकती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व आपको हेल्दी भी रखते हैं।  पाचन सही रखें :- ग्वार फली में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जा...

कुंदरू

  कुंदरी को अन्य प्रदेशों में कुंदरू नाम से जाना जाता है बिहार का यह काफी फेमस सब्जी है जो सालों भर बाजार में मिलता है घर के किचन गार्डन में भी लोग इसे लगाते है। व्यावसायिक रूप से भी इसकी खेती की जाती है। नदी के किनारे वाले इलाकों में यह खूब उपजता है। बलुआ मिट्टी इसके लिए सबसे ज्यादा बेहतर है। जमीन में इसका बीज नहीं बल्कि डंठल लगाया जाता है वहीं धीरे-धीरे विस्तृत होकर बड़ी लताओं का रूप ले लेता है एक बार लगाने के बाद कई वर्षों तक यह फल देता है। बरसात के सीजन में यही एकमात्र सब्जी है जिसके ऊपर जल जमाव का ज्यादा असर नहीं पड़ता और खूब ज्यादा उत्पादन होता है। कुंदरू इसका शुद्ध नाम है पर बिहार में अपभ्रंशित होकर कुदरी के नाम से जाना जाता है। भुजिया सब्जी अचार के रूप में इसका प्रयोग किया जाता है सबसे ज्यादा फेमस इसकी भुजिया है इसका टेस्ट बेस्ट होता है। बिहार में जिन इलाकों में पान की खेती की जाती है वहां पान के साथ ही साथ कुंदरू को भी लगाया जाता है। एक ही मचान पर दोनों को उपजा लिया जाता है। आम दिनों बाजार में यह 30 से ₹40 किलो के दर पर खुदरा मूल्य में उपलब्ध होता है पर बरसात के दिनों में ...

बैगन

  आज हम बात कर रहे हैं जिसका भरता हम सभी के लिए प्रिय है और गुजरात का सौराष्ट्र, काठियावाड़ हो या फिर बिहार कहीं भी बैगन की डिमांड हर जगह रहती है तो आज हम बात करें आयुर्वेद में वर्तक, बैगन के बारे में उसके क्या-क्या गुण है क्या-क्या फायदा है किसे खाना चाहिए और किन किन बीमारियों में बैगन आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकती है|   बैगन को नॉर्थ इंडिया में बहुत बार भाटा भी कहा जाता है बैगन को आयुर्वेद में उष्ण कहा गया है अर्थात इसकी प्रकृति  गर्म  है और यह वात  और कफ को कम करने का काम करता है है वात और कफ को कम करने का काम करता है, मतलब यह  मोटापे की दवा है |  जब आयुर्वेद में आप मोटापे का ट्रीटमेंट पड़ेंगे या थी जिसे कहते हैं स्थोलिय,   उसका लाइन ऑफ़ ट्रीटमेंट पड़ेंगे तो  अष्टांग हृदय में कहते है मोटापे को कम करने के लिए वात कफ नाशक चिकित्सा कीजिए  तो मोटे लोगों के लिए बैगन की सब्जी विशेष रूप से उपयोगी है आपको यह जरूर खाना चाहिए इसके अंदर क्षार होता है जिनके  शरीर में गांठ होती है उन लोगों के लिए जिनका वजन ज्यादा है के लिए बहुत उ...

हरी साग से पाए स्वास्थ्य के भरपूर लाभ

  (1). मेथी :- मेथी से आपको प्रोटीन, आयरन, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी, नियासिन के अलावा मैग्नीशियम, सोडियम, फोलिक एसिड, कॉपर, जिंक आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। इससे आप हाई ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, अपच एवं पेट की समस्याओं से बचे रहेंगे और सेहत एवं खूबसूरती से जुड़े फायदे पाएंगे। (2). बथुआ :- इसमें विटामिन ए, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम मुख्य रूप से मॉजूद होते हैं, साथ ही अन्य पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसे नियमित रूप से खाने पर आप कई रोगों को जड़ से खत्म कर सकते हैं।खास तौर से यह गैस, पेट में दर्द, कब्ज और गुर्दे की पथरी में बेहद फायदेमंद है। (3). सरसों :- सरसों का साग तो सर्दियों में गजब का स्वाद और फायदे देता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, फैट, शुगर, फाइबर, आयरन विटामिन ए, सी, डी, बी 12, मैग्नीशियम, और कैल्शियम के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा होता है। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। (4). चना :- चने की हरी साग आपको इसी मौसम में मिलती है। यहृ पौष्टिक के साथ-साथ स्वादिष्ट भी है औ...

खीरा

Image
 खीरे में मौजूद तत्व खाने को जल्द पचाते हैं। खीरें में कैंसर जैसी गंभीर समस्या से बचाने वाले तत्व होते हैं। खीरे के सेवन से मसूडो की समस्या से बचें। खीरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद  कम फैट व कैलोरी से भरपूर खीरे का सेवन आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक है।  सलाद के तौर पर प्रयोग किए जाने वाले खीरे में इरेप्सिन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को पचाने में सहायता करता है। खीरा पानी का बहुत अच्छा स्रोत होता है, इसमें 96% पानी होता है। खीरे में विटामिन ए, बी1, बी6 सी,डी पौटेशियम, फास्फोरस, आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। नियमित रुप से खीरे के जूस शरीर को अंदर व बाहर से मजबूत बनाता है। खीरा कब्ज से मुक्ति दिलाने के साथ ही पेट से जुड़ी हर समस्या में फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा एसिडिटी, छाती की जलन में नियमित रूप से खीरा खाना लाभप्रद होता है। जानिए खीरे के ऐसे ही स्वास्थ्यवर्धक लाभ के बारे में जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा- बालों व त्वचा की देखभाल खीरे में सिलिकन व सल्फर बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। अच्छे परिणाम के लिए आप चाहें तो खीरे...

थकान और कमजोरी दूर करने के लिए अपनाएं ये देशी नुस्ख़े

  लगातार कंप्यूटर पर बैठे रहना, खानपान के समय में अनियमितता और तनाव भरा जीवन मानसिक और शारीरिक तौर से थका देता है। इस सप्ताह आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहा हूं जिनका इस्तेमाल कर आप भी शरीर की थकान और तनाव को दूर तो कर ही सकते हैं साथ ही नियमित जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। पीपल पीपल के पेड़ से निकलने वाली गोंद को शारीरिक ऊर्जा के लिए उत्तम माना जाता है। मिश्री या शक्कर के साथ पीपल की करीब एक ग्राम गोंद मात्रा लेने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और यह थकान मिटाने के लिए एक कारगर नुस्खा माना जाता है। प्रतिदिन इसका सेवन करते रहने से बुजुर्गों की सेहत भी बनी रहती है लटजीरा लटजीरा के संपूर्ण पौधे के रस (4 मिली प्रतिदिन) का सेवन तनाव, थकान और चिड़चिड़ापन दूर करता है। शरीर में अक्सर होने वाली थकान, ज्यादा पसीना आना और कमजोरी दूर करने के लिए आदिवासी टमाटर के साथ फराशबीन को उबालकर सूप तैयार करते हैं और दिन में दो बार चार दिनों तक देते हैं, माना जाता है कि यह सूप शक्तिवर्धक होता है। कद्दू के बीज ग्रामीण इलाकों में जी मचलना, थकान होना या चिंतित और तनावग्रस्त व्यक्...

ब्रोकली

  सर्दियों में ब्रोकली गोभी का सूप और सब्जी खाएं, शरीर को मिलेंगे फायदे- -==-=--=-=-=-=-=-=-=-=-= ब्रोकली का सूप पीने से मौसमी बीमारिया भी दूर रहती हैं। ब्रोकली का सूप शरीर को अंदर से गर्म करके शरीर को गर्माहट देता है। ब्रोकली का सूप पीने से सर्दी- खांसी और जुकाम की समस्या भी दूर होती हैं। ब्रोकली का सूप बच्चों को भी सीमित मात्रा में दिया जा सकता हैं। सर्दियों में ब्रोकली का सूप पीने से लिवर लंबे समय तक हेल्दी रहता है। ब्रोकली का सूप पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। ब्रोकली का सूप पीने से फैटी लिवर की समस्या भी आसानी से दूर होती है। ब्रोकली का सूप पीने से शरीर की कमजोरी दूर होने में मदद मिलती है। क्योंकि ब्रोकली में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो कमजोरी को दूर करके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ब्रोकली का सूप पीने से शरीर हेल्दी रहता है। ब्रोकली का सूप प्रेगनेंसी में भी फायदेमंद रहता है। इसको पीने से भ्रूण का विकास अच्छे से होता है और बच्चे की हड्डियां भी मजबूत होती हैं। ब्रोकली का सूप पीने से मां के शरीर में आ रही कमजोरी आसानी ...