खीरा

  •  खीरे में मौजूद तत्व खाने को जल्द पचाते हैं।
  • खीरें में कैंसर जैसी गंभीर समस्या से बचाने वाले तत्व होते हैं।
  • खीरे के सेवन से मसूडो की समस्या से बचें।
  • खीरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद  कम फैट व कैलोरी से भरपूर खीरे का सेवन आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक है। 
  • सलाद के तौर पर प्रयोग किए जाने वाले खीरे में इरेप्सिन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को पचाने में सहायता करता है। खीरा पानी का बहुत अच्छा स्रोत होता है, इसमें 96% पानी होता है। खीरे में विटामिन ए, बी1, बी6 सी,डी पौटेशियम, फास्फोरस, आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। नियमित रुप से खीरे के जूस शरीर को अंदर व बाहर से मजबूत बनाता है। खीरा कब्ज से मुक्ति दिलाने के साथ ही पेट से जुड़ी हर समस्या में फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा एसिडिटी, छाती की जलन में नियमित रूप से खीरा खाना लाभप्रद होता है। जानिए खीरे के ऐसे ही स्वास्थ्यवर्धक लाभ के बारे में जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा-

बालों व त्वचा की देखभाल

खीरे में सिलिकन व सल्फर बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। अच्छे परिणाम के लिए आप चाहें तो खीरे के जूस को गाजर व पालक के जूस के साथ भी मिलाकर ले सकते हैं। फेस मास्क में शामिल खीरे के रस त्वचा में कसाव लाता है। इसके अलावा खीरा त्वचा को सनबर्न से भी बचाता है। खीरे में मौजूद एस्कोरबिक एसिड व कैफीक एसिड पानी की कमी( जिसके कारण आंखों के नीचे सूजन आने लगती है।) को कम करता है।

कैंसर से बचाए

खीरा के नियमित सेवन से कैंसर का खतरा कम होता है। खीरे में साइकोइसोलएरीक्रिस्नोल, लैरीक्रिस्नोल और पाइनोरिस्नोल तत्व होते हैं। ये तत्व सभी तरह के कैंसर जिनमें स्तन कैंसर भी शामिल है के रोकथाम में कारगर हैं।

मासिक धर्म में फायदेमंद

खीरे का नियमित सेवन से मासिक धर्म में होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है। लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान काफी परेशानी होती है, वो दही में खीरे को कसकर उसमें पुदीना, काला नमक, काली मिर्च, जीरा और हींग डालकर रायता बनाकर खाएं इससे उन्हें काफी आराम मिलेगा।

मधुमेह व रक्तचाप में फायदेमंद

मधुमेह व रक्तचाप की समस्या से बचने के लिए नियमित रुप से खीरे का सेवन फायदेमंद हो सकता है। खीरे के रस में वो तत्व हैं जो पैनक्रियाज को सक्रिय करते हैं। पैनक्रियाज सक्रिय होने पर शरीर में इंसुलिन बनती है। इंसुलिन शरीर में बनने पर मधुमेह से लड़ने में मदद मिलती है। खीरा खाने से कोलस्ट्रोल का स्तर कम होता है। इससे हृदय संबंधी रोग होने की आशंका कम रहती है। खीरा में फाइबर, पोटैशियम और मैगनीशियम होता है जो ब्लड प्रेशर दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। खीरा हाई और लो ब्लड प्रेशर दोनों में ही एक तरह से दवा का कार्य करता है।

वजन कम करने में मददगार

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन लोगों के लिए खीरे का सेवन काफी फायदेमंद रहता है। खीरे में पानी अधिक और कैलोरी कम होती है, इसलिए वजन कम करने के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है। जब भी भूख लगे तो खीरे का सेवन अच्छा हो सकता है। सूप और सलाद में खीरा खाएं। खीरा में फाइबर होते हैं जो खाना पचाने में मददगार होते हैं।

आंखों के लिए लाभकारी

अक्सर फेसपैक लगाने के बाद आंखों की जलन से बचने के लिए खीरे को स्लाइस की तरह काटकर आंखों की पलक के ऊपर पर रखते हैं। इससे आंखों को ठंडक मिलती है। खीरा की तासीर जलन कम करने की होती है। जरूरी नहीं है कि सिर्फ फेसपैक लगाने के बाद ही ऐसा कर सकते हैं। जब भी आंखों में जलन महसूस हो तो आप खीरे की मदद ले सकते हैं।

मसूडे स्वस्थ रखता है

खीरा खाने से मसूडों की बीमारी कम होती हैं। खीरे के एक टुकड़े को जीभ से मुंह के ऊपरी हिस्से पर आधा मिनट तक रोकें। ऐसे में खीरे से निकलने वाला फाइटोकैमिकल मुंह की दुर्गंध को खत्म करता है।

जोड़ों की दवा

खीरे में सीलिशिया प्रचुर मात्रा में होता है। इससे जोड़ों को मजबूती मिलती है और टिशू परस्पर मजबूत होते हैं। गाजर और खीरे का जूस मिलाकर पीने पर गठिया बाय रोग में मदद मिलती है। इससे यूरिक एसिड का स्तर भी कम होता है।


मूत्राशय की गरमी एवं प्रमेह में-- खीरे के बीज की मिंगी २ ग्राम पीसकर एक गिलास दूध और एक गिलास पानी में मिलाकर फेंटकर खड़े खड दिन में २- पीने से लाभ होता है।।

पेशाब की जलन में-- खीरे का रस एक गिलास तथा ५ ग्राम नींबू स्वादानुसार भुना हुआ जीरा पाउडर देशी खाँड मिलाकर शरबत बनाकर दिन में २ बार पीएं।।

मानसिक रोग में-- खीरे के बीज की मिंगी ३ ग्राम नित्य प्रातः काल सेवन करें।।
आंखों की थकान में-- खीरे को गोल काटकर पलकों पर रखकर १० मिनट के लिए लेट जाएं।। बड़ी ताजगी मिलती है।।शरीर
पथरी से बचाव में-- खीरे का रस एक गिलास,, एक चम्मच नींबू का रस तथा चुटकी भर सेंधा नमक मिला कर पीने से पथरी नहीं होती।। यदि पथरी बन रही है तो पथरी का क्षरण होना शुरू हो जाता है।। पथरी हो गई है तो प्रतिदिन दो बार यह प्रयोग करें।।
मधुमेह में-- मधुमेह के रोगी को मेथी,, करेला,, टमाटर,, दही तथा खीरा बहुत उपयोगी होता है।। ये डायबिटिक नेफ्रोपैथी से भी बचाते हैं।। खीरा टमाटर और करेला का मिक्स जूस प्रतिदिन प्रातः,, दोपहर के भोजन के दो घंटे बाद पीना चाहिए।।

मधुमेह के रोगी तले खाद्य तथा मैदा, चावल,, आलू,, शकरकंद के सेवन से बचें।। चोकर सहित आटे की रोटी तथा हरी सब्जी का सेवन एवं सलाद का सेवन लाभप्रद होता है।। मधुमेह के रोगी को अंकुरित मूंग या चना प्रात: नास्ते में सेवन करना चाहिए।। अंजीर,, संतरा,, पपीता,, सेव,, अमरूद कम मात्रा में तथा बेल,, बेर एवं जामुन पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए।।


खीरा - ककड़ी के गुण
〰🌼〰🌼〰🌼〰
प्रकृति ने मनुष्य के हित के लिए हर मौसम के अनुरूप फल,, कंद,, मूल इत्यादि खाद्य पदार्थ दिए हैं,, उनमें से गरमी के दिनों में तरबूज,, खरबूजा,, रसभरी,, फालसा,, नारियल,, ककड़ी और खीरा,, नींबू आदि ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो शरीर में मिनरल्स एवं पानी की कमी दूर कर गरमी के दिनों में शारीरिक स्वास्थ्य को संरक्षित रखते हैं।। ककड़ी एवं खीरा दोनों के गुण समान हैं।। इनमें मैग्नीशियम,, फास्फोरस,, लोहा,, सोडियम,, कैल्शियम,, सल्फर आदि खनिज लवण पाए जाते हैं।।
खीरा ककड़ी सलाद के रूप में अधिक लाभप्रद है।। इनको अच्छी तरह धोकर बिना छीले गोल काटकर सेंधा नमक,, काली मिर्च,, भुनी हुई अजवाइन तथा जीरे को पीसकर चूर्ण बनाकर सलाद पर बुरककर खाएं।। ये नया खून बनाने,, शरीर को स्वस्थ रखने, खून की क्षारीयता बढाने के लिए उपयोगी है तथा इनसे आंतरिक रक्त विषाक्तता को बाहर निकालने में मदद मिलती है।।
खीरा ककड़ी को कसकर दही का रायता बनाकर प्रति दिन दोपहर के भोजन के बाद अमृत तुल्य पेय के रूप में पीना चाहिए।। इस रायते में काली मिर्च,, अजवाइन दोनों की शीतल प्रकृति को नियंत्रित करने के लिए मिलाए जाते हैं जिससे सर्दी जुकाम एलर्जी आदि के रोगी को नुकसान न हो।। खीरा शरीर में पथरी बनने से बचाता है तथा किडनी को स्वस्थ रखने में लाभप्रद​ होता है।।
खीरा के घरेलू प्रयोग
〰〰〰〰〰〰
मूत्राशय की गरमी एवं प्रमेह में-- खीरे के बीज की मिंगी २ ग्राम पीसकर एक गिलास दूध और एक गिलास पानी में मिलाकर फेंटकर खड़े खड दिन में २- पीने से लाभ होता है।।
पेशाब की जलन में-- खीरे का रस एक गिलास तथा ५ ग्राम नींबू स्वादानुसार भुना हुआ जीरा पाउडर देशी खाँड मिलाकर शरबत बनाकर दिन में २ बार पीएं।।
मानसिक रोग में-- खीरे के बीज की मिंगी ३ ग्राम नित्य प्रातः काल सेवन करें।।
आंखों की थकान में-- खीरे को गोल काटकर पलकों पर रखकर १० मिनट के लिए लेट जाएं।। बड़ी ताजगी मिलती है।।शरीर
पथरी से बचाव में-- खीरे का रस एक गिलास,, एक चम्मच नींबू का रस तथा चुटकी भर सेंधा नमक मिला कर पीने से पथरी नहीं होती।। यदि पथरी बन रही है तो पथरी का क्षरण होना शुरू हो जाता है।। पथरी हो गई है तो प्रतिदिन दो बार यह प्रयोग करें।।
मधुमेह में-- मधुमेह के रोगी को मेथी,, करेला,, टमाटर,, दही तथा खीरा बहुत उपयोगी होता है।। ये डायबिटिक नेफ्रोपैथी से भी बचाते हैं।। खीरा टमाटर और करेला का मिक्स जूस प्रतिदिन प्रातः,, दोपहर के भोजन के दो घंटे बाद पीना चाहिए।।
मधुमेह के रोगी तले खाद्य तथा मैदा, चावल,, आलू,, शकरकंद के सेवन से बचें।। चोकर सहित आटे की रोटी तथा हरी सब्जी का सेवन एवं सलाद का सेवन लाभप्रद होता है।। मधुमेह के रोगी को अंकुरित मूंग या चना प्रात: नास्ते में सेवन करना चाहिए।। अंजीर,, संतरा,, पपीता,, सेव,, अमरूद कम मात्रा में तथा बेल,, बेर एवं जामुन पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए।।
त्वचा रोगों में विभिन्न प्रयोग
〰〰〰〰〰〰〰〰
त्वचा की शुष्कता में-- रूखी त्वचा होने पर खीरे को कसकर,, थोड़ी ग्लिसरीन मिलाकर लगाएं।।
ओंठों के लिए-- स्वस्थ,, सुकोमल तथा प्राकृतिक गुलाबी ओंठों का स्वरूप बनाए रखने के लिए खीरे के रस में नींबू का रस कुछ बूंदें मिलाकर रूई से ओंठों पर लगाएं।। नियमित कुछ दिनों तक प्रयोग करने से लाभ होगा।। हानिकारक रसायनों से बनी लिपिस्टिक का प्रयोग न करें।।
आंखों के नीचे हलकी झुर्रियां-- फास्ट-फूड,, मैदा,, चीनी,, तले खाद्य पदार्थ खाने से आंखों के नीचे झुर्रियां ४५ वर्ष की उम्र के पूर्व ही दिखाई देने लगती हैं।। इसके निवारण के लिए प्राकृतिक फल,, सब्जियों के ताजे रस ताजे खाद्य पदार्थ प्रतिदिन सेवन करते हुए खीरे के रस में आलू का रस मिलाकर आंखों के नीचे लेप लगाएं।। २० मिनट बाद धो दें।। दिन में २ बार नित्य ऐसा करने से हल्की झुर्रियां मिट जाती हैं।।
कुहनियों का कालापन-- खीरे के रस में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर कुहनियों पर रगड़ने से मैल हट जाता है।।
चेहरे के सांवलेपन में-- चुटकी भर हल्दी को ५० ग्राम खीरे के रस में मिलाकर २-३ बूँदें नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा का निखार और सौंदर्य बढ़ जाता है।।
दाग धब्बे,, कील मुंहासों में-- (१) खीरे को काटकर चेहरे पर रगड़ें तथा सूखने पर चेहरे को पानी से धो लें। इस प्रयोग को प्रति दिन करें।। कब्जकारक खाद्य जैसे मैदा,, चीनी एवं पूरी पराठों से परहेज करें।। फल,, सलाद,, सब्जियों का सूप तथा रस का सेवन ५-६ माह तक नियमित करें।।
(२) मुंहासों के दाग को हटाने के लिए ५० ग्राम हल्दी में टमाटर और खीरे का रस २०-२० ग्राम तथा नींबू का रस ५ ग्राम मिलाकर चेहरे पर नित्य लगाएं।।
त्वचा की कोमलता के लिए-- चुकंदर,, खीरे तथा टमाटर का रस एक एक चम्मच मिलाकर त्वचा पर लगाएं।। ३० मिनट बाद स्वच्छ पानी से धो लें।।
चेहरे की चमक के लिए-- (१) ३० ग्राम कच्चे दूध में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर २० मिनट लगाए रखें।। ३० मिनट बाद पानी से धो लें।।
(२) खीरे,, पुदीने का रस बराबर मात्रा में लेकर मुल्तानी मिट्टी या बेसन में थोड़ा दही मिलाकर चेहरे पर लेप करें।। ३० मिनट बाद पानी से धो लें।। यह प्रयोग कुछ दिनों तक लगातार करें।।
फ्रेशनर एवं स्क्रीन टोनर के रूप में- खीरे का रस एक चम्मच,, एक चम्मच गाजर का रस मिलाकर रूई के सहारे गरदन एवं चेहरे पर लगाएं।। ३० मिनट बाद पानी से धो लें।।
आंखों के नीचे कालेपन में-- खीरे का रस आंखों के आसपास नित्य लगाएं तथा हरी सब्जियाें का सेवन करें ।। तनाव एवं पेट के कृमि रोग का कारण हो तो उसका भी निवारण करें।।
ककड़ी के प्रयोग
〰🌼〰🌼〰
पथरी में-- २० ग्राम ककड़ी की ताजी जड़ को धोकर,, पीसकर एक गिलास पानी में मिलाकर नित्य पीने से लाभ होता है।।
मूत्रकृच्छ​,, मूत्रावरोध तथा मूत्राघात में-- एक गिलास ककड़ी के रस में ५ ग्राम भुने हुए जीरे का चूर्ण मिलाकर पीने से लाभ होता है।।
श्वेत प्रदर में-- ककड़ी के बीजों की मिंगी १० ग्राम,, सफेद कमल की पंखुड़ियां १० ग्राम को महीन पीस कर जीरा चूर्ण २ ग्राम,, मिश्री ६ ग्राम पीसकर मिला लें तथा पानी के साथ सुबह सेवन करें।। लंबे समय तक प्रतिदिन यह प्रयोग करना चाहिए।। तले खाद्य,, गरम मसाले तथा चावल,, मैदा,, चीनी का परहेज करें।। स्थानीय उपचार के रूप में नीम के पानी में फिटकरी मिलाकर वैजिनल डूस से नित्य धुलाई करने से लाभ होता है।।
पेशाब की जलन में-- ककड़ी के बीजों को पीसकर १०० ग्राम पानी में मिलाकर तथा १० ग्राम मिश्री घोल कर पीने से लाभ होता है।।
घेंघा रोग में-- कच्ची ककड़ी का एक गिलास रस नित्य पीने से लाभ होता है।। लंबे समय तक प्रयोग करें।।
रक्त विकृति में-- ककड़ी के फूलों को घी में छौंक कर सेंधा नमक,, काली मिर्च मिलाकर बनाया साग खाने से रक्त विकृति दूर होती है।।

Comments

Popular posts from this blog

फूल गोभी / Cauliflower

मूली के पत्तों का साग / Radish's leaf

मूली