थकान और कमजोरी दूर करने के लिए अपनाएं ये देशी नुस्ख़े
लगातार कंप्यूटर पर बैठे रहना, खानपान के समय में अनियमितता और तनाव भरा जीवन मानसिक और शारीरिक तौर से थका देता है। इस सप्ताह आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहा हूं जिनका इस्तेमाल कर आप भी शरीर की थकान और तनाव को दूर तो कर ही सकते हैं साथ ही नियमित जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। पीपल पीपल के पेड़ से निकलने वाली गोंद को शारीरिक ऊर्जा के लिए उत्तम माना जाता है। मिश्री या शक्कर के साथ पीपल की करीब एक ग्राम गोंद मात्रा लेने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और यह थकान मिटाने के लिए एक कारगर नुस्खा माना जाता है। प्रतिदिन इसका सेवन करते रहने से बुजुर्गों की सेहत भी बनी रहती है लटजीरा लटजीरा के संपूर्ण पौधे के रस (4 मिली प्रतिदिन) का सेवन तनाव, थकान और चिड़चिड़ापन दूर करता है। शरीर में अक्सर होने वाली थकान, ज्यादा पसीना आना और कमजोरी दूर करने के लिए आदिवासी टमाटर के साथ फराशबीन को उबालकर सूप तैयार करते हैं और दिन में दो बार चार दिनों तक देते हैं, माना जाता है कि यह सूप शक्तिवर्धक होता है। कद्दू के बीज ग्रामीण इलाकों में जी मचलना, थकान होना या चिंतित और तनावग्रस्त व्यक्...