लहसुन - Garlic
गुण सनिग्ध गुरु तिक्ष्ण सार (सरकाने वाला ) पिच्छिल (चिपचिपा ) रस इसमें अम्ल रस छोड़कर बाकी सब रस है | मीठा नमक तीखा कड़वा कसेला प्रकृति उष्ण यह वात ओर कफ में बहुत अच्छा काम करता है | सूजन , दर्द यह सूजन कम करने का काम करती है ,दर्द को कम करती है ,जहाँ चोट की वजह से सूजन हो गयी हो या दर्द हो वहाँ लगा सकते है | लहसुन को तेल में डालकर वो तेल वहाँ पर लगा दो | वायु के प्रभाव से जो भी बीमारियाँ होती है जैसे आम वात ( या toxic वायु के साथ मिलकर हड्डियों में जाते है जिसे Rheumatism या rheumatic disorders) कहते है | उससे जो दर्द होता है या कुछ लोगों को पैरालिसिस या लकवा की दिक्कत होती है | या मुँह का लकवा होता है, joint pain, sciatica, muscle pain, nerve pain या वायु के कारण कोई भी दर्द हो तो उसमें लहसुन उपयोगी है | कान दर्द कान के दर्द में भी तिल या सरसों के तेल में गर्म करके डाला जाता है | ह्रदय के लिए लहसुन ह्रदय के लिए यह बहुत अच्छा है , ह्रदय सही...