लहसुन - Garlic

गुण 

  • सनिग्ध 
  • गुरु 
  • तिक्ष्ण 
  • सार (सरकाने वाला )
  • पिच्छिल (चिपचिपा )


रस 

इसमें अम्ल रस छोड़कर बाकी सब रस है | 

  • मीठा 
  • नमक 
  • तीखा 
  • कड़वा 
  • कसेला 


प्रकृति 

  • उष्ण 
  • यह वात ओर कफ में बहुत अच्छा काम करता है | 


सूजन , दर्द 
  • यह सूजन कम करने का काम करती है ,दर्द को कम करती है ,जहाँ चोट की वजह से सूजन हो गयी हो या दर्द हो वहाँ लगा सकते है | 
  • लहसुन को तेल में डालकर वो तेल वहाँ पर लगा दो | 
  • वायु के प्रभाव से जो भी बीमारियाँ होती है जैसे आम वात ( या toxic  वायु के साथ मिलकर हड्डियों में जाते है जिसे Rheumatism या rheumatic disorders) कहते है | उससे जो दर्द होता है या कुछ लोगों को पैरालिसिस या लकवा की दिक्कत होती है | 
  • या मुँह का लकवा होता है, joint pain, sciatica, muscle pain, nerve pain  या वायु के कारण कोई भी दर्द हो तो उसमें लहसुन उपयोगी है | 
कान दर्द 
  • कान के दर्द में भी तिल या सरसों के तेल में गर्म करके डाला जाता है | 

 ह्रदय के लिए लहसुन 


  • ह्रदय के लिए यह बहुत अच्छा है , ह्रदय सही से काम ना कर रहा हो | चाहे वो ejection fraction की दिक्कत हो या cholesterol बढ़ने से ह्रदय सुस्त हो गया हो | लहसुन कमाल की दवा है |  यह शरीर में वात और कफ को नियंत्रित करने की क्षमता रखता है | 
  • यह हृदय के लिए एक कमाल का tonic है | इसे खाने में या दूध में उबाल कर उपयोग करना चाहिए | 
  • दूध के साथ लेने के लिए 100 मिली दूध और 100 मिली पानी में लहसुन की एक कली उबाल जब तक पानी न उड़ जाये | उसके बाद लहसुन की कली को चबा कर दूध पी ले | 
  • यह शरीर में बल बढ़ाता है ,जिनके शरीर में वायु है वो इसे ले सकते है | 
  • यह उष्ण ओर तिष्ण है | जब यह हजम होता है तो खाने के बाद कड़वा रस या कटु पाकी होता है | 
  • ह्रदय का काम बढ़ा देती है | 


बालों के लिए 

  • वात , कफ प्रकृति में dandruff में अच्छा है | बाद में dandruff  psoriasis या eczema में बदलता है | 

मैथुन शक्ति

  • यह गुरु ओर वृष्य है | इससे कफ वालों की मैथुन शक्ति बढ़ती है ,पित्त वाले न ले | कफ वाले भी ज्यादा मात्रा में न ले | 
  • यह भूख खुल कर लगाता है ,पाचन को सुधारता है | 

हड्डियाँ 

  • जिन लोगों को हड्डी की चोट लगती रहती है और ठंड आने पर उनकी तकलीफ बढ़ जाती है | उनको दूध के साथ लहसुन लेना चाहिए या तड़के में लहसुन लेना चाहिए |  यह टूटी हड्डी को भी जोड़ता है | 
  • भगनास्थि संधानकारो रसोनः
    Garlic is very useful to joins broken Bones (fracture of bons)
त्वचा रोग 
  • जिन लोगों को सफ़ेद दाग़ हो गए है जैसे vitiligo ,उन्हें लहसुन का प्रयोग करना चाहिए | 
  • त्वचा रोगों में अच्छा है | 
  • इसमें smell सल्फर के कारण होती है | सल्फ़र skin diseases के लिए अच्छा है | अगर त्वचा की वात कफ से सम्बंधित दिक्कत है तो इस्तेमाल कर सकते है | 

गुल्म 
  • अगर पेट में हवा का गोला है या गांठ है तो लहसुन फायदेमंद है | 

गांठ 
  • पेट में गांठ हो जाती है ,PCOD ,fibroid uterus हो जाता है तो लहसुन फायदेमंद है | 

प्रमेह रोग 

  • जिनको diabetes की शुरुआत है पेशाब बहुत ज्यादा आता है | 
  • मोटे लोग जिनको diabetes  है ,उनके लिए बहुत अच्छा है | 

कृमि 
  • जिनको शरीर में कृमि है उनको लहसुन  खाने में लेना चाहिए | आयुर्वेद में २० तरह के कृमि है | 


Joint Pain
joint pain 1 -2 लहसुन की कली तिल के तेल में पकाकर खाना | 

नाड़ी संस्थान 
  • पक्षाघात ,आमवात या sciatica का दर्द हो | नसों से सम्बंधित है जो वायु के कारण है तो लहसुन उस दर्द को कम करने में समर्थ है | 

दिमाग 
  • अगर दिमाग की कमजोरी वायु के कारण है तो लहसुन अच्छा टॉनिक है | वायु का गुण चल होता है 
| 

पेट 

  • अग्निमांध ,अरुचि ,विबंध ,अजीर्ण 

  • अग्निमांध - जिनकी अग्नि कम है या वायु के कारण विषम है | 
  • अजीर्ण - खाना खा तो लिए परन्तु हजम नहीं होता ओर हजम न होने के कारण दर्द ,bloating ,gas ,
  • विबंध  - कब्ज होना 

  • मल में चिकनापन आता है तो भी अच्छा है | 
  • कुछ लोगों का चावल खाने से पेट फूल जाता है तो उनको लहसुन का उपयोग करना चाहिए | 


अन्य 
  • कफ औऱ वात की आपको कोई भी बीमारी है और रक्त दूषित नहीं है तो आपको लहसुन लेना ही चाहिए | 
  • हिचकी आना ,नाक से पतला पानी बहता है या नाक जम गया है | 
  • दमा ,अस्थमा ,सुखी खांसी ,खांसी के साथ बलगम निकलना | 
  • लहसुन इन सब बिमारियों को दूर करता है और रसायन का काम भी करता है मतलब शरीर का पोषण भी करता है | 
  • वसंत ऋतु जब आती है तो कफ का प्रकोप बढ़ता है सर्दी  खांसी ,आलस ,blockage हो जाते है ,fatty leaver में उपयोगी है | 
लहसुन खाने का सर्वोत्तम समय ?
  • बारिश के समय में खाएं क्योंकि इस समय वात ओर कफ बढ़ता है | 
  • ठंडे इलाको में खाएं | 
  • जोड़ों के दर्द में तिल के तेल में सेक कर खाएं | जो जोड़ो का दर्द वायु के कारण है उसमें फायदा मिलेगा ,परन्तु रक्त विकृति के कारण हुए दर्द में फायदा नहीं  मिलेगा | 

किन्हे नहीं खाना ?

  • जिनके शरीर में गर्मी है या पित्त बढ़ा है तो वो न ले |  वात कफ वालों के लिए अच्छा है | 


 Piles 

  • जिनको वात या कफ से संबंधित पाइल्स है जिसे मस्सा या सूखा पाइल्स बोलते है | उनको लहसुन इस्तेमाल करना चाहिए | 

कृमि 
  • जिनको कृमि है जैसे मल द्वार पर खुजली होना | 

श्वास 
  • जिनको श्वास से सम्बंधित दिक्कत है , उसमें ऐसी औषधि चाहिए तो वात ओर कफ पर काम करें ओर बल बढ़ाये | लहसुन ऐसा करने में सक्षम है | 
  • जिनको बहुत गर्मी लगती है या एसिडिटी है उनके लिए नहीं है परन्तु जिनको ठंड लगती है उनके लिए है | 
  • जिनको साँस की दिक्कत है वो तिल या सरसों के तेल में लहसुन ऊबालकर छाती पर लगाएं | श्वास में फायदा मिलेगा | 
  • जिनको राजयक्ष्मा जैसी दिक्कत है ,शरीर सूखता जा रहा है उन्हें लहसुन क्षीर पाक (लहसुन को दुध में उबालकर लेना है )
मूत्र 
  • जिनको मूत्र करते हुए वात के कारण बहुत दर्द होता है उनके लिए यह उपयोगी है | 

धातु 
  • यह रक्त ,शुक्र ,अस्थि ,मज्जा पर काम करती है | 

  • मास धातु - जिन्हे वजन बढ़ाना है ,वो खाने में लहसुन का उपयोग कर सकते है | इसको 1 -3 ग्राम तक इस्तेमाल कर सकते है या 2 -4 कली इस्तेमाल कर सकते है | 
  • सर्दी में इस्तेमाल ज्यादा करे और गर्मी में कम करें | 
  • इसकी लहसुनादि वटी औषधि भी आती है जो पेट के रोगों में अच्छा काम करती है | खाना खाने से पहले दो गोली ले सकते है अगर पेट दर्द होता हो | 
पसीना 
  • यह पसीना लाने वाली औषधि है | गरम है | 
  • जिन लोगों को पसीना नहीं आता है ,काम करने के बाद भी पसीना नहीं आता तब लहसुन जरूर ले | 
लहसुन की कली में है अद्भुत शक्ति, सुबह इसका सेवन करने से मिलता है यह जबरदस्त फायदा –

लहसुन को एक प्रभावशाली औषधि के रूप में प्रमाणित किया जाता है। लहसुन को ग़रीबों की कस्तुरी कहा जाता है। लहसुन में मीठा, खारा, कड़वा, तीखा, कसैला जेसे पाच रस पाए जाते हैं। तो आइए लहसुन के औषधीय गुण के बारेमे जानते है, कि आख़िर वो कौन-से पोषक तत्व हैं, जो लहसुन को ख़ास बनाते हैं। जानने के लिए इस लेख को पढे।
लहसुन दमा के रोगियों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होता है। सांस आसानी से चले, इसलिये लहसुन की एक पंखुडी गर्म करके नमक के साथ खाये। दमा कम करने के एक प्याली गर्म पानी में दो चम्मच शहद और दस बूंद लहसुन का रस लीजिये। सोने से पूर्व लह्सून की तीन पंखुडीया दुध में उबालकर लेने से रात में दमा की तकलीफ काफी हद तक कम हो जाती है।
लहसुन के नियमित सेवन से रक्त वाहिका में जमा हुआ कोलॅस्टेरोल आसानी से निकलने में मदद मिलती है, और दिल का दौरा आने की संभावना भी कम होती है। यदि किसी को दिल का दौरा आने की सम्भावना है तो उसे प्रतदिन चार से पाच कली यां अवश्य लेनी चाहिए। दूध के साथ लहसुन लेना भी सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।
लहसुन शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। पाचन रस का स्त्राव अच्छा करता है, जिससे आंतो की सर्पिल हलचल में गती मिलती है। किसी भी पाचन विकार में लह्सून का दुध या पानी के साथ अर्क लिया जाता है। आन्तों के जीवाणू संक्रमण में लहसुन के इस्तेमाल से फायदा मिल सकता है।
खिल और मुहासे कम होने के लिये चेहरे पर नियमित लहसुन लगाना हितवह होता है। त्वचा पर जहाँ दाद का प्रकोप हुआ है वहाँ लहसुन रगडने से वह खराब त्वचा जलकर ठीक हो जाती है। लहसुन रक्त को शुद्ध करता है तथा रक्त से विषेले तत्व को दूर भी करता है। जख्म और दाग को दूर करने के लिये जिवाणुहीन साफ पानी में लहसुन रस तीन:एक इस मात्रा में मिलाकर लगाना चाहिए।
लहसुन के उचित उपयोग से रक्त वाहिका के उपर आनेवाला दबाव और तनाव काम किया जाता है।नाड़ी और ह्रदय के कंपन की गति कम होती है। उच्च रक्त चाप के उपचार के लिए लहसुन तेल की छह बुंदे, चार चम्मच पानी के साथ दो बार लेना चाहिए। बढा हुआ रक्त चाप कम करने के लिये लहसून, पुदिना, जीरा, धनिया, काली मिर्च और सैंधा नमक से बनी हुई चटनी का सेवन करना फायदेमंद होता है।
लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है इसलिए इसका नियमित रूप से सेवन अनेक लाभ देता है, साथ ही इंफेक्शन को दूर रखने में भी लहसुन काफी महत्वपूर्ण होता है। अगर बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो लहसुन का सेवन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। प्रतिदिन खाली पेट लहसुन का सेवन करें, यह बढ़ते वजन को कम करने में मदद करता है।
इसके नियमित सेवन से आंखों की रौशनी तेज़ होती जाती है। बालों की वृद्धि और मज़बूती में भी लहसुन काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होता है। हड्डी टूटने पर लहसुन खाने की सलाह भी दी जाती है, क्योंकि इससे हड्डियों को जुड़ने में सहायता मिलती है। कफ़, हृदयरोग, दमा, वात रोग, न्युमोनिया, लकवा, कुष्ठ रोग, बवासीर (पाइल्स), कब्ज़, टीबी न जाने कितने रोगों के इलाज के लिए प्राचीन काल से लहसुन के घरेलू नुस्ख़े का उपयोग किया जाता है।

5 स्वास्थ्य समस्याओं मे लहसुन खाने से करे परहेज l 1 एसिडिटी, हार्टबर्न, पेट का अल्सर और डायरिया जैसी समस्याओं में लहसुन का सेवन बंद कर देना चाहिए। लहसुन इन समस्याओं को बढ़ा सकता है। 2 एनिमिया के मरीजों के लिए भी लहसुन का सेवन हानिकारक हो सकता है। इस स्थिति में लहसुन का सेवन हीमोग्लोबिन में कमी का कारण बन सकता है, जिसे हीमोलाइटिक एनिमिया भी कहते हैं। 3 अगर आपको निम्न रक्तचाप यानि लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो लहसुन का सेवन करने से बचें। यह रक्तचाप को और कम कर सकता है। इसके विपरीत हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए लहसुन का प्रयोग करना रक्तचाप को कम करने में मददगार होगा। 4 गर्भास्था में लहसुन खाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। लहसुन की गर्म प्रकृति होने के कारण यह गर्भस्थ शिशु के लिए हानिकारक साबित हो सकता है, इसलिए इससे बचें। 5 अगर आप किसी तरह का ऑपरेशन या सर्जरी करवाने वाले हैं, तो लहसुन का प्रयोग समस्या का कारण बन सकता है। यह खून को पतला करता है और इन स्थिति में सर्जरी के वक्त ब्लीडिंग अधिक हो सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

फूल गोभी / Cauliflower

मूली के पत्तों का साग / Radish's leaf

मूली