कटहल / फनस

  •  कटहल गर्मी में आता है | यह गुरु ,मधुर , सनिग्ध , ठंडा  होता है , पचने में भारी होता है | वात और पित्त की बिमारियों में लाभकारी है | 
  • बहुत सूखे है ,कमजोर है ,किसी भी कारण से शरीर सूखता जा रहा है , शरीर में ताकत लानी है | 
  • यह तर्पण भी करता है | 
  • जिनको गर्मी बहुत लगती है | 
  • जलन  बहुत होती है | 
  • पेशाब से , मल मार्ग से शरीर सूखता जा रहा है | 
  • धातुओं का क्षय हो रहा है| 


  • रक्त ,मास और शुक्र धातु पर बहुत अच्छा काम करती है | 
  • रस को बढ़ाने का काम करता है | 


पनस: कण्टकिफल: फणाशोतिहहतफलः ।  


  • इसका पका हुआ फल ठण्डा , शीतल और सनिग्ध होता है| पित और वायु में अच्छा है | गर्मी में लू लगती है ,सब कुछ सूखने लगती है | 
  • वात और पित्त का प्रकोप गर्मी में सबसे ज्यादा होता है | 
  • जिनको भूख ज्यादा लगती है ,संतुष्टि नहीं होती , वो खाओ | 
  • वजन बढ़ाने के लिए अच्छे है  ( परन्तु व्यायाम करना पड़ेगा )
  • खाने का स्वाद अच्छा है | 
  • जिनकी मांशपेशियां सुख गई है वो खाओ | 
  • जिनकी मासपेशियां कमजोर हो गयी है वो खाओ | 
  • यह कफ धातु बनाती है | 
  • जिनके शरीर में कमजोरी लगती है | 
  • शुक्र धातु बढ़ाती है | 
  • जिनको गर्मी लगती है ,नकसीर आती है , bleeding होती है वो ले सकते है | 
  • यह वजन बढ़ाता है | 
  • कच्चा फणस नहीं खाते |  वात ,पित्त बढ़ाता है ,पचने में बहुत भारी है | 
  • कुछ लोगों को इस से कब्ज हो जाती है | 
  • इसका अचार खा सकते है | 
  • अगर ज्यादा खा लिया तो सौंठ या अदरक ले लो | 
  • अगर 8 -10 घंटे तक भूख न लगे तो सौंफ का पानी पीओ , ये दीपन का अच्छा काम करती है | 

कटहल या फनस (वानस्पतिक नाम : औनतिआरिस टोक्सिकारीआ (Antiaris Toxicaria)) का वृक्ष शाखायुक्त, सपुष्पक तथा बहुवर्षीय वृक्ष है। यह दक्षिण एशिया तथा दक्षिण-पूर्व एशिया का देशज वृक्ष है। पेड़ पर होने वाले फलों में इसका फल विश्व में सबसे बड़ा होता है।
कटहल बांग्लादेश और श्रीलंका का राष्ट्रीय फल है, जबकि भारतीय राज्यों केरल और तमिलनाडु में भी इसे राज्य फल का दर्जा दिया गया है। यह भारत की मूल उपज है, विशेषकर महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल राज्य में, जहां इसकी खेती 3,000 से 6,000 साल पहले से की जा रही है।
कटहल में ऐसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन जैसे गुण पाए जाते है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। आज हम आपको कटहल के बारे में कुछ ऐसे फायदे बताएंगे, जिसे आप खाने में मजबूर हो जाएंगे। आइए जानते है
1.दिल की बीमारी
कटहल में बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती है। यह दिल के मरीजों के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।
2. ब्‍लड प्रैशर
इसके अंदर भरपूर मात्रा में पौटाशियम और आयरन पाया जाता है जो ब्‍लड प्रैशर जैसी समस्या को दूर करता है और शरीर में रत्क संचार को बढ़ाता है।
3. मजबूत हड्डियां
हड्डियों के लिए कटहल काफी गुणकारी माना जाता है। इसमें मौजूद मैग्‍नीशियम हडि्डयों को मजबूत बनाते है।
4. जोड़ो का दर्द
अगर कटहल के दूध को घुटनों, घाव, सूजन पर लगाया जाए तो काफी हद तक आराम मिलता है।
5. मुंह के छाले
जिन लोगों को मुंह में बार-बार छाले हो जाते है ऐसे में उन्हें कटहल की कच्ची पत्तियों को चबाकर थूकना चाहिए। यह छालों को ठीक करता है।
6. आंखों और त्वचा
कटहल में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रौशनी को बढाता है और त्वचा को ठीक रखता है।
#निषेध: कटहल में बहुत अधिक मात्रा में पोटेशियम होता है, जो क्रोनिक किडनी रोग (CKD) या तीव्र किडनी विफलता वाले लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। यदि इन स्थितियों वाले लोग अधिक मात्रा में पोटेशियम खाते हैं तो उनमें हाइपरकेलेमिया विकसित हो सकता है।
कटहल विबंध को उत्पन्न करता है अतः जिनको कब्ज की शिकायत रहती है उनको इसको खाने से बचना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

फूल गोभी / Cauliflower

मूली के पत्तों का साग / Radish's leaf

मूली