गाजर | Carrot
प्रकृति
- गाजर एक संस्कृत शब्द है |
- यह लघु और उष्ण होता है , यह उष्ण होने के बावजूद पित्त नहीं बढ़ाता |
- यह वात ,पित्त ,कफ तीनो का शमन करती है |
- यह दीपन पाचन का काम करती है |
- यह वायु का अनुलोमन करती है अर्थात अगर वायु बिगड़ी हुई है तो गाजर खाएं |
- जिनको मंदाग्नि के रोग है जैसे भूख ना लगना , खाते ही गैस भर जाना , पाइल्स , लूज मोशन ,
- रक्तपित्त के रोगों में उपयोगी है |
- ब्लीडिंग वाले रोगों में उपयोगी है |
- वात और कफ के रोगों में उपयोगी है ,
उपयोग और फायदे
- अगर श्वास के रोग है जैसे दमा ,अस्थमा , ब्रोंकिट्स ,बहुत ज्यादा कफ होना ,बार बार खासी होना इत्यादि में गाजर या गाजर का जूस या गाजर से बनी चीज़ें ले |
- गाजर वाजीकारक है |
- जिनको पथरी है ,ये पथरी को तोड़ने में भी सहायक है |
- अगर मासिक स्त्राव बहुत कम है तो उपयोगी है |
- अगर गर्भाशय कमजोर या ढीला हो गया है तो उसको ताकत देगा |
- ये आँखों के लिए, भी अच्छी है क्योंकि यह मज्जा धातु को पोषण देती है |
- दिमाग की कमजोरी के लिए भी अच्छी है |
- रक्त विकार में उपयोगी है , अगर खून कम है या ब्लीडिंग होती है या रक्त में अशुद्धियाँ है |
- पुरुष अगर गाजर के बीज का उपयोग करेंगे तो शुक्र धातु बढ़ाएगी |
- गर्भवती महिलायें गाजर के बीज का उपयोग न करें , गर्भपात जैसी स्थिति भी हो सकती है |
- यह लीवर के लिए बहुत उपयोगी है |
- शरीर को ताकत देता है |
- इसमें अल्फा करोटींने और बीटा कैरोटीन बहुत ज्यादा मात्रा में होता है |
- अल्फा करोटींने कैंसर के सेल को खत्म करता है |
- गाजर में ऑक्सीकरणरोधी ( Antioxidant ) होते है जो फ्री रेडिकल (कचरा ) को साफ़ करती है |
- गाजर मैं विटामिन -इ है जो ह्रदय के लिए अच्छा है |
- अगर आँखों की दिक्कत है जैसे आँखों में सूजन ,conjunctivitis , आँखों का लाल होना इत्यादि
- इसका बीटा कैरोटीन दिमाग पर बहुत अच्छा काम करता है जैसे एग्जिमा ,बहुत ज्यादा भूल जाते है ,
सावधानियाँ
- एक बार में 1 गिलास से ज्यादा गाजर का जूस न ले , बीटा कैरोटीन की ज्यादा मात्रा नुकसानदायक है (दिन में दो बार ले सकते है )
- जिनका पाचन कमजोर है वो उबाल कर ले |
- अगर गाजर खाने से गर्मी लगती है वो गाजर का हलवा खाएं |
- वजन घटाना है तो जूस और उबली हुई गाजर लो |
- वजन बढ़ाना है तो गाजर का हलवा लो |
गाजर Carrot 🥕 तासीर और फायदे |
- शारीरिक कमजोरी में दे सकते है|
- जो लोग बहुत कमजोर हैं खून नहीं है, शरीर में जान नहीं है, हृदय कमजोर है , आंखें कमजोर है नाड़ी तंत्र है बहुत मजबूत करती है
- आँवला के साथ जब हम गाजर मिला देते हैं तो क्या ही कहना, दोनों के मिलाने से सोने पर सुहागा जैसा एक योग है
इसका जूस भी पिया जा सकता है सुबह-सुबह भूख बढ़ाएगी खून साफ करेगी जैसे कि मैंने कहा यह मीठी है हल्का -हल्का वीर्य बढ़ाएगी - वीर्य बढ़ाएगी ,उसी से फिर शरीर का ओज तेज बढ़ेगा
- कड़वी है तो खून साफ कर देगी , फोड़े फुंसियां ठीक कर देगी |
- वायु दूर कर देती है क्योंकि हल्की-हल्की गर्म है तो वायु पेट की जो दूर कर देगी
- आव बनती है जो पेट में हल्का-हल्का आतों में ठंडक बनी रहती है
- आव बन जाती है उसको ठीक कर देगी, चिकना चिकना मल नहीं आने देगी
- संग्रहणी वालों के लिए बहुत अच्छी है| शरीर में जान नहीं है, कई बार खून आ जाता है बवासीर वालों को, शरीर में निचुड़ जाता है इन सब चीजों में गाजर बड़ी कारगर है |
- गाजर अपने आप में। बड़ी खास इसलिए भी है क्योंकि ये कभी भी खायी जा सकते हैं आप बस रात में इसको बहुत ज्यादा कच्चा ना खाइएगा क्योंकि बच्चे या फिर जिनकी पाचनशक्ति अभी बंद है या मंद हो चुकी है, उस में पचने में भारी होने की वजह से ये कई बार पेट में दर्द कर सकती है। इसलिए उन लोगों को गला कर दें। बाकी लोग हल्की हल्की पकी और हल्की हल्की कच्ची खाएं ।
- यह जल्दी पचती है और रुचिकर है |
- यह वीर्य, बल और धातु , रक्त को बढ़ाती है , जान डाल देगी | अगर आपके माता पिता बुजुर्ग हो गए हैं, ढलती उम्र में पहुँच रहे हैं या बच्चे बड़े दुखी हैं, उनकी टांगे दर्द करती है, बच्चों के पेट में कीड़े हैं तो भी यह उपयोगी है ।
- इसका कद्दूकस कर लें। इसको एक गाजर को धोकर के छिलका उतारने की जरूरत नहीं होती। जहाँ जहाँ थोड़ी मिट्टी देखो थोड़ा कुरेदो , फिर धो लो | इसको छिलके समेत कद्दूकस करो, फिर इसको थोड़े हल्के से एक कटोरी पानी में उबाल लोऔर धीमी धीमी आंच पर जब पक रही है ढक लीजिये थोड़ा बीच में खोलना चाहे एक आध मिनट खोल लीजिए, फिर उसमें दूध डालिए, दूध डालकर पकाइए। जितना पानी था उतना दूध जैसे एक गिलास पानी डाला, धीरे धीरे उबल करें तो थोड़ा पानी उड़ गया। अब दूध डाला तो दूध डाल के फिर पकाया थोड़ा पानी और उड़ गया। तो जैसे तैसे करके पतला पतला सीरा बन जाएगा। गाढ़ा नहीं करना है, पतला पतला रखना है। सीरा इसे अब रात के समय ले सकते हैं। बाल नहीं झड़ेंगे, जान आएगी आँखों के लिए, हड्डियों के लिए अच्छा है| मेरा शरीर जो है पतला दुबला बहुत है, मैं क्या खाऊं? तो ऐसी चीज़ के लिए ऐसी रोग की अवस्था के लिए आप इसे गाजर का सिरा या क्षीरपाक संस्कृत का शब्द यदि मैं उपयोग करूँ तो क्षीरपाक सकते हैं।
- गाजर का मुरब्बा सुबह उठकर उनको जरूर खाना चाहिए जो लोग चाहते हैं उनकी उनका खून बड़े, बीपी बढ़े और गर्म चीजें जिनको सूट नहीं करती उनको घबराने की जरूरत नहीं है। गाजर की तासीर गर्म और ठंडी दोनों हैं। इस वजह से गर्म दिन पर चीजें भी सूट करती है। उनको भी पच जाती हैं जिनको ठंडी चीजें नहीं सूट करती। जुकाम, खांसी, दमा सब के लिए सुरक्षित है। ये उल्टा दमा और यह सब कम करती है।
- बस बहुत ज्यादा मात्रा में ना खाये अत्यधिक पा लेंगे अगर तो बाहर ही करेगी और हो सकता है पेट में दर्द करें।
- अगर आपको गाजर ज्यादा पसंद नहीं है तो इसको किसी और सब्जी में मिलाकर खाएं |
- BP बढ़ गया है , Cholesterol,खून साफ करना है तो गाजर ,घीया ,एक अंगूठे जितनी कच्ची हल्दी ,अदरक ,नींबू ,सेंधा नमक मिला कर पियें |
गाजर को लम्बे समय तक कैसे रखें ?
आप अगर चाहे तो गाजर को काट करके छोटे छोटे टुकड़े बारीक बारीक दानेदार करके आप इसे मलमल के कपड़े पर डाल दें। ऊपर से फिर एक और मलमल का सफेद कपड़ा डाल करके धूप में थोड़ा रख दें। फिर बाद में जहाँ पे उजाला तो हो, आसमान तो हो लेकिन आपको धूप नहीं आ रही है। आसपास की धूप से थोड़ा बहुत सेक लग रहा है। जैसे तैसे करके सुखा दें तो वो भी साल भर आप उपयोग कर सकते हैं।
- इसे उबाल करके इसका सूप पी सकते हैं।
- इसे सब्जी बन रही है तो उसमें डाल सकते हैं
- मुरब्बा बनाके रख सकते हैं।
- इसकी कंद बन जाती है कद्दूकस करके उबाल कर के जैसे कोई व्यक्ति।
- किसी चीज़ से सोन हलवा बनाता है तो वो कर करके चाशनी के साथ इसे बर्फी की तरह रख सकते हैं।
- कैंडी बना के रख सकते हैं।
गाजर खाने के है ये बेहतरीन फायदे।
गाजर बहुत ही गुणकारी है, गाजर में जीवन दायिनी शक्ति है, गाजर में दूध के समान गुण विद्यमान हैं और गाजर का रस दूध से भी उत्तम है, गाजर में माता के दूध के समान खनिज लवण पाए जाते हैं। इसके उपयोग से हमारी सेहत बहुत बढ़िया रह सकती है। गाजर का उपयोग इसका रस निकाल कर या सब्जी बनाकर किया जा सकता है। आज हम बताने जा रहे हैं आपको गाजर के 8 ऐसे बेहतरीन फायदे जिनको जान कर आप गाजर को मना नहीं करेंगे।
1. आँखों की रौशनी बढती है –
2. कैंसर से बचाने में मदद करती है –
गाजर में फल्कारिनोल (Falcarinol) पाया जाता है जिसमे एंटी कैंसर गुण (Properties) होती हैं। गाजर का प्रयोग कई तरह के कैंसर जैसे कि ब्रैस्ट कैंसर, पेट के कैंसर और फेफड़ों के कैंसर के खतरे को कम करता है। गाजर के प्रयोग से कैंसर जैसी बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है।
3. बुढ़ापे के प्रभाव को कम करता है –
गाजर में बीटा कैरोटीन (Beta-carotene) क्योंकि काफी मात्रा में पाया जाता है, ये एक एंटीऑक्सीडेंट का कम करता है। एंटीऑक्सीडेंटस हमारे शरीर की कोशिकाओं की उम्र को बढाता है जिससे बढती उम्र का शरीर पर प्रभाव नहीं पड़ता।
4. त्वचा को सवस्थ रखता है –
विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंटस हमारी त्वचा, बालों और नाखुनो को खुश्क होने से बचाता है. इसके इलावा यह त्वचा के रंग और उस पर झुरियों, धब्बों से भी बचाता है।
5. दिल के रोगों से बचाता है –
गाजर में फाइबर (घुलनशील) अधिक पाये जाते है। गाजर के नियमित उपयोग से दिल के रोगों से बचा जा सकता है. यह कोलेस्ट्रोल को कम करता है।
6. लिवर और पेट के लिए उपयोगी –
लीवर जो कि हमारे शरीर से जहरीले तत्व को बाहर निकालता है, विटामिन ए की मदद से लीवर यह काम जयादा अच्छे से कर सकता है। और गाजर में प्रयुक्त विटामिन ऐ के सेवन करने से हमारा लीवर और भी अच्छा काम करेगा। और इस में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है, इस से हमारा पेट भी साफ़ रहता हैं।
7. दातों और मसूड़ों के लिए उपयोगी –
दातों और मसूड़ों को सेहतमंद रखने में मदद करता है गाजर का सेवन। इस में पाए जाने वाले खनिजों (Minerals) से दातों का गिरना कम होता है।
गाजर-
गाजर सारे भारत में पैदा होती है। यह खाद्य तथा औषधीय गुणों की दृष्टि से बहुत उपयोगी है। कच्ची खाने से लेकर साग-सब्जी, अचार, मुरब्बा, हलवा, औषधि आदि बहुत से रूपों में गाजर का उपयोग होता है। यह मधुर, तिक्त, रसपूर्ण, अग्निदीपक और रक्तपित्त, बवासीर, संग्रहणी, कफ तथा वात को दूर करने वाली है। गाजर के बीज और पत्ते भी दवा बनाने के काम आते हैं।
गाजर_पौष्टिक_है_और_रोग_निवारक_भी
गाजर में विटामिन, प्रोटीन, बसा, कार्बोहाइड्रेट्स, थियामिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, गंधक आदि तत्त्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कैरोटीन नामक तत्त्व भी होता है जो स्वास्थ्य वृद्धि के लिए बहुत उपयोगी है। गाजर रक्त शोधक, बल, वीर्य, ओज और जीवनी-शक्ति प्रदान करने वाली अनुपम सब्जी है। यह आंख, कण्ठ, श्वास नलिका एवं संक्रामक रोगों को दूर करने वाली तथा स्नायुमंडल को सुदृढ़ बनाने वाली है। आइए, हम भी गाजर के औषधीय उपयोग देखें
अजीर्ण_मन्दाग्नि-
भोजन से पहले तथा भोजन के बाद कच्ची गाजर को चबा-चबाकर खाने से मंदाग्नि और अजीर्ण से मुक्ति मिलती है।
कब्ज-
गाजर का रस एक कप, एक नीबू का रस और दो चम्मच शुद्ध शहद-सबको मिलाकर सुबह के समय पीने से कब्ज दूर होता है। #दस्त-
गाजर के एक कपे ताजे रस में थोड़ा-सा भुना जीरा और थोड़ी-सी
पिसी हुई सोंठ मिलाकर पीने से पतले दस्त बन्द हो जाते हैं।
पीलिया-
गाजर का रस, पालक का रस और संतरे का रस-तीनों 100- 100 ग्राम लेकर मिला लें। अब इसे दिनभर में तीन-चार बार पिएं। लगभग 8 दिनों तक नियमित रूप से सेवन करने पर पीलिया का रोग चला जाता है।
नकसीर -
गाजर के 100 ग्राम रस में एक चम्मच ताजे आंवले का रस और दो चम्मच दूब का रस मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें।
मस्तिष्क_की_कमजोरी -
प्रतिदिन सुबह बिना कुछ खाए-पिए 100 ग्राम गाजर के रस में जरा-सा सेंधा नमक डालकर पीने से मस्तिष्क और हृदय दोनों को बल मिलता है।
Comments
Post a Comment