चकुंदर
चुकंदर का रंग देखकर ही कई लोग इसे सेहत के लिए फायदेमंद बताते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर न केवल चेहरे को चमकदार बनाता है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य फायदे हैं, जिसके बारे में नीचे पूरी जानकरी दी जा रही है। चुकंदर खाना स्वास्थ्य के नजरिए से बेहद फायदेमंद होता है. कुछ लोग जहां सलाद के रूप में चुकंदर का सेवन करना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसे जूस के रूप में अपनी डाइट में शामिल करते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे है कि चुकंदर खाने से ऐसी कौन से बीमारियां हैं, जो आपसे कोसों दूर रहती हैं. चुकंदर खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है और आपका शुगर लेवल भी सही रहता है. चुकंदर में मौजूद आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फास्फोरस आपके शरीर को ताकत तो देते ही हैं साथी ही आपको बीमारियों से भी दूर रखते हैं.|
1. कैंसर से बचाता है चुकंदर
चुकंदर खाने से कैंसर होने का खतरा भी कई गुना तक कम हो जाता है। दरअसल चुकंदर में कैंसर को जन्म देने वाली कोशिकाओं को नष्ट करने का गुण पाया जाता है। इसके साथ-साथ एक वैज्ञानिक अध्ययन में यह भी देखा गया कि चुकंदर खाने से प्रोस्टेट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी खत्म हो जाता है। साथ ही यह शरीर में नई स्वस्थ कोशिकाओं को बनाने में भी मदद करता है।
2. त्वचा को रखेगा चमकदार
चुकंदर का सेवन करने से त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद मिलती है। चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को निखारने और एंटीएजिंग एजेंट के रूप में कार्य करता है। इससे आपकी त्वचा खूबसूरत तो बनी ही रहती है साथ ही अगर आपकी त्वचा पर झुर्रियां भी मौजूद हैं तो आपको उससे भी राहत मिल जाएगी।
3. एनीमिया की शिकायत है तो खाएं चुकंदर
एनीमिया की बीमारी को दूर करने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा लाभदायक है. चुकंदर में पर्याप्त मात्रा में आयरन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो खून को बढ़ाने और उसे साफ करने का काम करते हैं. महिलाओं को खून की कमी ज्यादा होती है. इसलिए महिलाओं को डाइट में चुकंदर जरुर लेना चाहिए.
4. खराब कोलेस्टॉल को कम करता है चुकंदर
चुकंदर में फाइबर,फ्लेवोनॉयड्स और बेटासायनिन काफी मात्रा में मौजूद होता है. इसलिए इसका रंग लाल और बैंगनी होता है. यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. इसको खाने से दिल के दौरे आने की समस्या में भी फायदा होता है.
5. कब्ज से राहत दिलाए और वजन भी करे कम
चुकंदर में फाइबर होता है इसलिए यह कब्ज को दूर करने के लिए दवाई का काम करता है. यह कब्ज को दूर करने के लिए सबसे अच्छा उपाय है. इससे खाना भी जल्दी पच जाता है. चुकंदर में कैलोरी काफी कम होती है और एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर अधिक होता है जिससे आप आसानी से अपना वज़न कम कर सकते हैं.
6. पथरी की समस्या
चुकंदर को पानी में उबालकर उसका सूप पीने से पथरी आसानी से निकल जाती है। इसे दिन में 3 बार लें। इससे लीवर की सूजन भी कम होगी।
7. कैल्शियम की पूर्ति
शरीर में कैल्शियम होना बहुत जरूरी है। इससे हड्डियों का विकास होता है और दांत मजबूत रहते है। अगर शरीर में कैल्शियम की कमी आ जाए तो चुकंदर का जूस पीएं। इसमें मौजूद मिनरल सिलिका शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है।
8. दांत और हड्डियों के लिए फायदेमंद
हड्डियां हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करती हैं और हमारे आकार को बनाने में मदद करती हैं। शरीर के पूरे वजन को संभालने के लिए हड्डियों का मजबूत रहना जरूरी है। इसके अलावा, हड्डियां शरीर के अंगों की रक्षा भी करती हैं, जैसे खोपड़ी की रक्षा करती हैं और चेहरे का आकार बनाती है। पसलियां एक पिंजरे का निर्माण करती हैं, जिससे हृदय और फेफड़े सुरक्षित रहते हैं। इसलिए, हड्डियों की मजबूती के लिए शरीर में कैल्शियम का होना जरूरी है और चुकंदर कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। चुकंदर खाने के लाभ में न सिर्फ हड्डियों, बल्कि दांतों को भी मजबूत करना शामिल है |
9. गर्भावस्था में चुकंदर के फायदे
गर्भावस्था में चुकंदर का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। यह फॉलेट का अच्छा स्रोत होता है, जिसे गर्भावस्था के दौरान जरूरी विटामिन माना जाता है। यह शिशु में जन्म के दौरान होने वाली विकृतियों की आशंका को कम कर सकता है। साथ ही यह भ्रूण के विकास में भी मदद करता है और उसकी रीढ़ व मस्तिष्क के विकास में सहायक हो सकता है। फोलेट कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में और नए स्वस्थ सेल को बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फॉलेट के कारण ही चुकंदर के जूस के फायदे गर्भावस्था के दौरान भी मिल सकते हैं |
10. मोतियाबिंद में बेनेफिट्स ऑफ बीटरूट
अगर कोई यह सोचता है कि चुकंदर खाने से क्या लाभ होता है, तो हम बता दें कि यह आंखों के लिए बहुत लाभदायक है। चुकंदर का जूस आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है । दरअसल, चुकंदर कई तरह के विटामिन और मिनरल का खजाना है, जिसमें से एक विटामिन-सी भी है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। विटामिन-सी युक्त आहार का सेवन मोतियाबिंद से बचाने में मदद कर सकता है ।
11. ब्लड शुगर लेवल को कम करें
चुकंदर में नाइट्रेट्स की मात्रा खूब होती है. जिस वजह से इसको खाने से नाइट्राइट्स और गैस नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है. ये दोनों ही चीजें हमारी धमनियों को चौड़ा करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती हैं|
चुकंदर एक ऐसा ईश्वरीय फल है जिसे बहुत से लोग नापसंद करते हैं. इसके रस को पीने से न केवल शरीर में रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं. यदि आप इस से नफरत करते हैं तो इसके फायदों के बारे में
शायद कम लोग ही जानते हैं कि चुकंदर में लौह तत्व की मात्रा अधिक नहीं होती है, किंतु इससे प्राप्त होने वाला लौह तत्व उच्च गुणवत्ता का होता है, जो रक्त निर्माण के लिए विशेष महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि चुकंदर का सेवन शरीर से अनेक हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में बेहद लाभदायी है।
ऐसा समझा जाता है कि चुकंदर का गहरा लाल रंग इसमें लौह तत्व की प्रचुरता के कारण है, बल्कि सच यह है कि चुकंदर का गहरा लाल रंग इसमें पाए जाने वाले एक रंगकण (बीटा सायनिन) के कारण होता है। एंटी ऑक्सीडेंट गुणों के कारण ये रंगकण स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं।
एनर्जी बढ़ाये : यदि आपको आलस महसूस हो रही हो या फिर थकान लगे तो चुकंदर का जूस पी लीजिये. इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है जो शरीर यह पानी फोड़े, जलन और मुहांसों के लिए काफी उपयोगी होता है. खसरा और बुखार में भी त्वचा को साफ करने में इसका उपयोग किया जा सकता है.
पौष्टिकता से भरपूर : यह प्राकृतिक शर्करा का स्रोत होता है. इसमें कैल्शियम, मिनरल, मैग्नीशियम, आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन पाये जाते हैं. इसलिए घर पर इसकी सब्जी बना कर अपने बच्चों को जरूर से खिलाएं.हृदय के लिए : चुकंदर का रस हाइपरटेंशन और हृदय संबंधी समस्याओं को दूर रखता है. खासकर के चुंकदर के रस का सेवन करने से व्यक्ति में रक्त संचार काफी बढ़ जाता है. रक्त की धमनियों में जमी हुई चर्बी को भी इसमें मौजूद बेटेन नामक तत्व जमने से रोकता है.
स्वास्थ्यवर्धक पेय : जो लोग जिम में जी तोड़ कर वर्कआउट करते हैं उनके लिये चुकंदर का जूस बहुत फायदेमंद है. इसको पीने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है और थकान दूर होती है. साथ ही अगर हाई बीपी हो गया हो तो इसे पीने से केवल 1 घंटे में शरीर नार्मल हो जाता है।
Comments
Post a Comment