परवल

परवल का रोजाना सेवन करते हैं तो ये डायबिटीज, हार्ट से जुड़ी बीमारी और एनेमिया जैसी बीमारी को दूर कर देती है। इसलिए आपको परवल को रोजाना के डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए
1.खून की कमी की करता है पूर्ती -
यदि आप एनीमिया की कमी की पूर्ती करना चाहते हैं तो परवल को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं, इसमें विटामिन बी, विटामिन सी और आयरन की मात्रा भरपूर होती है। इसके सेवन से एनीमिया की कमी दूर हो जाती है, वहीं ये थकान, बॉडी पेन जैसी अन्य समस्यायों को दूर करने में भी मदद करती है।
2.हार्ट की सेहत को रखता है स्वस्थ-
हार्ट की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें नैचुरली रूप से एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत को स्वस्थ रखते हैं। यदि आप हार्ट अटैक के खतरे से बचाव करना चाहते हैं तो परवल को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं।
3.पाचन क्षमता को रखता है स्वस्थ
पाचन क्षमता को मजबूत बना के रखना चाहते हैं और कब्ज, पेट फूलने, अल्सर की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होता है, इसमें कुछ ऐसे कण पाए जाते हैं जो आंत में फ़ूड कणों को तोड़ने में काफी ज्यादा असरदार साबित होते हैं, इसलिए पाचन क्षमता को मजबूत बना के रखने के लिए परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।
4.डायबिटीज को करता है नियंत्रित-
डायबिटीज की बीमारी को कंट्रोल में करना चाहते हैं तो परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म में सुधार करे हाई ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है। इसमें एंटी ग्लाइसेमिक जैसे कई सारे गुड़ प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि इन्सुलिन के स्राव को उत्तेजित करता है, इसलिए डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए परवल का सेवन फायदेमंद होता है।
5.हड्डियों को बनाता है मजबूत-
हड्डियों को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है, इसके सेवन से वहीं दांतों से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। रोजाना परवल का भरपूर मात्रा में सेवन करते हैं तो फ्रैक्चर का खतरा दूर हो जाता है, वहीं ये हड्डियों से जुड़ी बीमारी जैसे कि ऑस्टियोआर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी काम कर देता है।

1. हृदय के रोग: परवल पाचक, हृदय के लिए हितकारी, वीर्यवर्धक, हल्के, पाचनशक्तिवर्द्धक, चिकना और गर्म है। यह खांसी, रक्ताविकार (खून के रोग), बुखार, कृमि (कीड़े) और त्रिदोष (वात, पित्त और कफ) नाशक है।
2. खूनी पित्त: परवल रक्तपित्त, वायु, कफ, खांसी, खुजली, कुष्ठरोग, रक्तविकार (खून के रोग), बुखार और दाह (जलन) नाशक है। इसके गर्भ का चूर्ण लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग की मात्रा में इलायची, लौंग आदि के साथ रोगी को दिया जाता है।
3. दस्त लाने के लिए: परवल का मूल (जड़) पेट को साफ करने वाली है। परवल बेल की टहनी कफ को हरने वाली, पत्ते पित्तनाशक और फल त्रिदोष (वात, पित्त और कफ) नाशक होते हैं।
4. कफ के बुखार में: 6 ग्राम मीठे परवल की टहनी सहित पत्ते और 6 ग्राम सोंठ का काढ़ा बनाकर उसमें शहद मिलाकर सुबह-शाम पीने से कफ ज्वर मिटता है। कफ आसानी से निकलता है। आम का पाचन होता है और मल की समस्या दूर होती है।
5. पित्त के बुखार (गर्मी के कारण उत्पन्न बुखार): कड़वे परवल के पत्ते और धनिये का काढ़ा भी पित्त ज्वर में दिया जाता है। बुखार के रोगी के शरीर पर उसके पत्तों के रस की मालिश (मर्दन) भी करने से आराम मिलता है।
6. उल्टी: कड़वे परवल, कड़वा नीम और अडूसा के पत्तों का चूर्ण ठंडे पानी में मिलाकर रोगी को देने से उल्टी होकर पित्त-विकार दूर हो जाते हैं।
7. प्लीहोदर: कड़वे परवल का काढ़ा यकृद्राल्युदर (एक पेट का रोग), प्लीहोदर, पीलिया और दूसरे पेट के रोगों में दिया जाता है।
8. जहर के लिए: कड़वे परवल को पीसकर रोगी को पिलाने से वमन (उल्टी) होकर पेट का जहर बाहर निकल जाता है।
9. गंजेपन के रोग में: कड़वे परवल के पत्तों का रस सिर के गंजेपन पर लगाने से लाभ होता है।
10. फोड़े: कडुवे परवल और कडुवे नीम के काढे़ से फोड़ों को धोने से फोड़े साफ होते हैं।
11. त्वचा के रोग: परवल का सेवन करने से या परवल के पत्तों के रस की मालिश करने से त्वचा के रोग में लाभ होता है।
12. आग से जलने पर: कड़वे परवल का काढ़ा सरसों के तेल में मिलाकर उसमें सरसों से 4 गुना पानी में डालकर उबाल लें। पानी जल जाने पर उतारकर छान लें। इससे अग्नि (आग) से जल जाने पर व्रण (जख्म) पर लगाने से जख्म की पीड़ा, स्राव, दाह (जलन) और फोड़े मिट जाते हैं।
13. खुजली: परवल की सब्जी खाने से खुजली, कोढ़, खून की खराबी, आंखों की बीमारियां और पेट के कीड़े दूर होते हैं। पुराने बुखार में भी परवल अधिक लाभदायक है।
14. सतत बुखार: परवल या पटोल के पत्ते, इन्द्रजौं, हरड़, नीम, अनन्तमूल, निशोथ और सुगंधबाला को मिलाकर काढ़ा बनाकर सेवन करने से लाभ होता है।

Comments

Popular posts from this blog

फूल गोभी / Cauliflower

मूली के पत्तों का साग / Radish's leaf

मूली