कमल ककड़ी
कमलककड़ी में विटामिन, खनिज और फाइटोन्यूटरिएंट्स हैं जिनमें शामिल हैं पोटेशियम, फास्फोरस, तांबा, लोहा, मैंगनीज के साथ साथ थियामिन, पैंटोफेनीक एसिड, जस्ता, विटामिन बी 6, विटामिन सी। इसके साथ साथ यह फाइबर और प्रोटीन का बहुत ही महत्वपूर्ण स्रोत है।
कमल ककड़ी किन किन रोगों में फायदेमंद हैं
1.कमल रूट का उपयोग मधुमेह में।- इसमें उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट के पाचन को कम करता है। इस प्रकार शरीर में चीनी अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा होती है। इसलिए कमल रूट को अच्छा मधुमेह भोजन माना जाता है। शोध में पाया गया है कि कमल रूट का उपयोग डायबिटीज के इलाज में किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मधुमेह से लड़ने में मदद करते हैं।
2.कमल ककड़ी के फायदे रक्त बढ़ाने में- इसमें मौजूद लौह और तांबा लाल रक्त कोशिका के उत्पादन को बढ़ाने और रक्त की कमी को पूरा करने के साथ साथ जीवन शक्ति (vitality) और रक्त के प्रवाह में वृद्धि करने में मदद करता है। साथ ही यह हमारें अंगों में आक्सीजन पूर्ती के लिये रक्त संचालन को बढ़ाता हैं।
3.कमल ककड़ी कम करे कोलेस्ट्रॉल- पोटेशियम में रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने की क्षमता होती है और डाइटरी फाइबर में कोलेस्ट्रॉल कम करने की क्षमता होती है। कमल की जड़ में मौजूद पाइरोडॉक्सिन (pyridoxine) रक्त में होमोसिस्टीन (homocysteine) के स्तर को नियंत्रित करता है जो सीधे दिल के दौरे को जन्म दे सकता है।
4.कमल ककड़ी बढ़ाए प्रतिरक्षा प्रणाली- कमल की जड़ में विटामिन सी पाया जाता है। 100 ग्राम कमल की जड़ में हमारी दैनिक आवश्यकता का 73% यह शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट विटामिन C होता है। विटामिन सी कोलेजन (collagen) का एक महत्वपूर्ण घटक है जो रक्त वाहिकाओं के अंगों और त्वचा की अखंडता और शक्ति को बनाए रखता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है।
5.कमल ककड़ी के गुण मस्तिष्क पर- पायरीडोक्सीन विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का एक तक तत्व है जो मस्तिष्क में तंत्रिका रिसेप्टर्स के साथ संपर्क करते हैं जिसका सीधा प्रभाव मनोदशा और मानसिक स्थिति पर पड़ता है। यह चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, और तनाव के स्तर को नियंत्रित करता है।
कमल ककड़ी खाने के फायदे
==-=--=-=-=-=
शरीर के लिए लाभदायक-
कमल ककड़ी का रस निकालकर मुंह, हाथ व पैर पर लेप करने से वे फटते नहीं हैं तथा मुख सौंदर्य की वृध्दि होती है।
कमल ककड़ी आपके शरीर में से टोक्सिन को दूर करती है और नियमित रूप से ककड़ी का सेवन आपके शरीर में पथरी की आशंका को भी कम करता है साथ ही अगर होती है तो रोग में राहत भी देता है।
बेहोशी होगी दूर-
कमल ककड़ी को खाने या ककड़ी व प्याज का रस मिलाकर पिलाने से शराब का नशा उतर जाता है। बेहोशी में ककड़ी काटकर सुंघाने से बेहोशी दूर होती है।
शरीर की सफाई में उत्तम-
चूँकि हमारे शरीर में पानी की मात्रा ही हमारे शरीर से विषैले पदार्थो को बाहर निकालने का काम करती है इसलिए ये भी होता है कि ककड़ी का सेवन आपके शरीर से अनचाहे पदार्थ भी बाहर करती है।
गर्मी से दिलाए राहत-
ककड़ी के बीजों को ठंडाई में पीसकर पीने से ग्रीष्म ऋतु में गर्मीजन्य विकारों से छुटकारा प्राप्त होता है।
इम्यून प्रणाली होगी मज़बूत-
कमल ककड़ी में खनिजो की मात्रा भी भरपूर होती है आपके शरीर को दिन भर में जितने विटामिन चाहिए होते है ककड़ी लगभग सारे के सारे वो पूरा कर सकती है इसमें विटामिन ए बी सी होते है जो आपके शरीर को कई तरह की चीजों के लिए तैयार करते है और साथ ही आपकी इम्यून प्रणाली को भी मजबूत करते है।
गर्भवती स्त्री के लिए उपयोगी-
ककड़ी की जड़ 10 ग्राम, एक कप दूध व एक कप पानी में मसलकर धीमी आंच पर पकाएं। जब दूध शेष रह जाय तब गर्भवती स्त्री को पिलाने से गर्भावस्था में होने वाले उदरशूल से मुक्ति मिलती है।
पेट की बीमारियों से राहत-
कमल ककड़ी के नियमित सेवन से पेट से जुडी बीमारियाँ भी कम होती है इसलिए आप इसका नियमित सेवन कर सकते है और सेहत भरी जिन्दगी जी सकते है।
श्वेत प्रदर रोग में लाभकारी-
कमल ककड़ी की मींगी एक तोला, सफेद कमल की पंखुड़ी एक तोला, जीरा आधा चम्मच तथा मिश्री एक चम्मच, सभी को महीन पीसकर सेवन करने से श्वेत प्रदर रोग में लाभ होता है।
पेशाब की रुकावट होगी दूर-
ककड़ी के रस में शक्कर या मिश्री मिलाकर सेवन करने से पेशाब की रुकावट दूर होती है।
त्वचा बनेगी चमकदार-
ककड़ी के बीज पानी के साथ पीसकर चेहरे पर लेप करने से चेहरे की त्वचा स्वस्थ व चमकदार होती है।
#कमल ककड़ी (Kamal Kakdi) के रूप में जाना जाने वाला कमल का तना भारत, जापान और चीन जैसे अन्य एशियाई देशों में सब्जी के रूप में खाया जाता है. इसे स्टीम करके, डीप-फ्राई या स्टिर-फ्राई करके खाया जा सकता है. कमल ककड़ी कई प्रकार के आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होती है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं. साथ ही खाने में भी अद्भुत स्वाद देती है. आइए जानते हैं कमल ककड़ी खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में....
1. पाचन में सहायक
2. वजन घटाने में करती है मदद
बदलते लाइफस्टाइल के चलते बहुत से लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं. कमल ककड़ी उन कुछ चीज़ों में शामिल है जिसे खाने से वजन कम होता है. इसे खाने से पेट भरा रहता है. साथ में कैलोरी भी कम मात्रा में मिलती है. इस वजह से कमल ककड़ी वजन कंट्रोल करने में आपकी काफी मदद कर सकती है.
3. बालों और स्किन के लिए फायदेमंद
कमल ककड़ी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को झड़ने जैसी समस्या से बचाते हैं. इसे खाने से कोलेजन भी बनता है जो स्वस्थ त्वचा, बालों और हड्डियों के लिए आवश्यक है. ऐसे में अच्छी सेहत और बालों के लिए कमल ककड़ी खानी चाहिए.
4. स्ट्रेस कम करने में सहायक
कमल ककड़ी में विटामिन बी पाया जाता है. विटामिन बी की कमी होने पर चिड़चिड़ापन, कमजोर याददाश्त, तनाव और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में चिड़चिड़ेपन से बचने और स्ट्रेस को कम करने के लिए कमल ककड़ी खाई जा सकती है.
Comments
Post a Comment